इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में पहले दो मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे मैच में जीत दर्ज की. इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है. अब अगर भारत को इस सीरीज पर कब्ज़ा जमाना है तो अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. खैर, चलिए हम आपको चार ऐसे मौकों के बारे में बताते हैं, जब भारत ने टेस्ट सीरीज में पिछड़ने के बाद भी सीरीज अपने नाम की थी.
4. भारत बनाम इंग्लैंड (1972-73)

वर्ष 1972 में इंग्लैंड टीम टोनी लुईस की कप्तानी में भारत के दौरे पर आयी थी. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गयी. पहला मैच दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला मैदान पर खेला गया. जिसमें मेहमान टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया. इस मैच में भारत ने 28 रनों से जीत दर्ज कर 1-1 से सीरीज बराबर करली.
इसे जरुर पढ़े: ENG vs IND: चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की 14 सदस्यी टीम हुए घोषित, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी
सीरीज का तीसरा टेस्ट चेन्नई के चेपक में खेला गया. इस मैच में भारत ने 4 विकेट से मेहमान इंग्लैंड को हराया. इसके बाद अगले दो मैच कानपुर के ग्रीनपार्क और मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में खेले गए जोकि ड्रा रहे. इस प्रकार भारत ने पहला मैच हरने के बाद भी सीरीज अपने नाम की थी. यह जीत भारत को अजीत वाडेकर की कप्तानी में मिली थी.
3. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (2001)

2001 में स्टीव वॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 मैच की टेस्ट सीरीज़ खेलने भारत के दौरे पर आई थी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज का पहला मैच खेला गया. भारत को इस मैच में 10 विकेट से करारी हार मिली. दूसरा मैच कोलकाता में खेला गया और भारत को फॉलोऑन के बाद बल्लेबाजी करनी पड़ी.
इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए 171 रनों की जीत दर्ज की. भारत को मिली यह एक एतिहासिक जीत थी. क्रिकेट के इतिहास में तीसरा ऐसा मौका था जब किसी टीम ने फॉलोऑन के बाद मैच में जीत दर्ज की हो.
सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की. हरभजन सिंह ने इस सीरीज में 32 विकेट लिए थे, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है. इस दौरान भारतीय टीम की कप्तानी सौरव गांगुली के हाथों में थी.
इसे भी पढ़े: जल्द ही फिर आमने सामने होंगे भारत और इंग्लैंड, देखें पूरा शेड्यूल
2. भारत बनाम श्रीलंका (2015)

2015 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारतीय टीम श्रीलंका गयी थी. विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका को पहले मैच में हराकर 1-0 से बढ़त बनाई. मगर अगले मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा और श्रीलंका ने 1-1 से सीरीज बराबर करली. इसके बाद सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी.
1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (2017)

साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया भारत के दौरे पर आयी थी. चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच पुणे में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रनों की एक बड़ी हार दी. दूसरा मैच बंगलौर में हुआ भारत ने इस मैच में जीत दर्ज कर 1-1 से सीरीज बराबर की. तीसरा मैच रांची में हुआ. इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला और मैच ड्रा रहा.
सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच धर्मशाला में खेला गया. जिसमें जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज पर कब्ज़ा जमाया.
यह भी पढ़े: भारत और इंग्लैंड के टेस्ट खिलाड़ियों से मिलकर बनी ये टीम दुनिया के किसी भी टीम को दे सकती है मात
The post ये 4 मैच हैं गवाह, जिसकी वजह से भारत इंग्लैंड को अंतिम 2 मैच में हराकर जीतेगा टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.