Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन 4 भारतीय खिलाड़ियों के आलराउंडर प्रदर्शन से घबराते है विरोधी दर्ज है 3000 से ज्यादा रन और 500 विकेट

भारतीय टीम के कई खिलाड़ी सालों से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इनमे कई आलराउंडर भी है, जिन्होंने लगभग एक बल्लेबाज की भूमिका निभाई. ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने टीम के लिए 3000 से ज्यादा रन बनाए और 500 से ऊपर विकेट भी हासिल किये हैं.

इन खिलाड़ियों के लिस्ट में 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का परचम आज भी लहरा रहा है. आज हम आपको उन्ही 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.

कपिलदेव

इस रिकॉर्ड में सबसे पहला नाम कपिल देव का आता है. जिन्होंने अपने पुरे अन्तर्राष्ट्रीय कैरियर में आलराउंडर की भूमिका निभाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाये हैं. और टीम के लिए 687 विकेट भी लिए हैं. इस खिलाड़ी की वजह से ही भारतीय टीम 1983 में विश्व विजेता बनी थी. आज भी इस दिग्गज खिलाड़ी का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में सम्मान के साथ लिया जाता है.

अनिल कुंबले

भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ी अनिल कुंबले है, जिन्होंने अपने पुरे अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 3444 रन बनाये है. और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 956 विकेट लिए हैं. इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी से कई बड़े कारनामे किये हैं.

हरभजन सिंह

भारतीय टीम के मौजूदा आलराउंडर हरभजन सिंह इस रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर है. इन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3570 रन बनाये है और 711 विकेट भी हासिल किये हैं. हालाँकि मौजूदा समय में यह गेंदबाज टीम का हिस्सा नही हैं, लेकिन बीते समय में काफी शानदार प्रदर्शन किया है.

रविचंद्रन अश्विन

इस रिकॉर्ड में चौथे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है. अश्विन ने 3013 रन बनाये है. और साथ ही 525 विकेट हांसिल किये है. यह खिलाड़ी मौजूदा समय में टीम का हिस्सा है. और इंग्लैंड दौरे के पहले ही मैच में अंग्रेजो पर भारी पड़ा था. अश्विन ने अपनी फिरकी से अंग्रेजो को खूब नचाया था. मौजूदा समय में रविचंद्रन अश्विन भारत में एक बड़ा नाम है.

The post इन 4 भारतीय खिलाड़ियों के आलराउंडर प्रदर्शन से घबराते है विरोधी दर्ज है 3000 से ज्यादा रन और 500 विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.