Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विपक्षी खिलाड़ियों का विकेट मिलने के बाद विराट कोहली के 4 ऐसे जश्न, जो कभी भूले से भी नहीं भुलाये जायेंगे

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए तो पहचाने जाते ही है. साथ में वह अपनी आक्रामकता के लिए भी पहचाने जाते है.

अपनी आक्रामकता के चलते भारतीय कप्तान विकेट लेने के बाद जोशीले सेलिब्रेशन करते रहते है और आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम के कप्तान के चार विकेट लेने के बाद के सेलिब्रेशन दिखायेंगे.

ग्लेन मैक्सवेल के विकेट के बाद (रांची टेस्ट मैच 2017)

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच जब साल 2017 में रांची का टेस्ट मैच खेला जा रहा था, तो इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान के कंधे पर एक बाउंड्री बचाने की चक्कर में चोट लग गई थी.

इसी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने बाउंड्री रोकने के बाद विराट का कंधे में हाथ लगाकर मजाक उड़ाया था, इसके बाद जब इसी टेस्ट मैच में जडेजा ने डेविड वार्नर आउट हुए, तो भारतीय टीम के कप्तान ने अपने कंधे में हाथ लगाकर ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने का जश्न मनाया था.

बेन स्टोक्स के विकेट के बाद (मोहाली टेस्ट मैच 2016)

बेन स्टोक्स जब मोहाली टेस्ट मैच के पहले दिन रविन्द्र जडेजा की गेंद पर 59 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए थे, तो विराट कोहली ने मुंह पर उंगुली रखकर विकेट का जश्न मनाया था. हालाँकि, इसके बाद बेन स्टोक्स ने भी विराट को आउट कर अपने मुंह पर हाथ रखा था और इसके लिए उन्हें आईसीसी ने जुर्माना भी लागाया था.

स्टीवन स्मिथ का विकेट लेने के बाद (एडिलेड पहला टी-20 2016)

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा था. इस मैच के दौरान स्टीवन स्मिथ का एक आसान कैच लेने के बाद विराट कोहली ने अपने हाथ से मुंह बंद रखने का इशारा किया था. विराट का यह सेलिब्रेशन स्मिथ को बिलकुल पसंद नहीं आया था.

जो रूट को आउट करने के बाद (एजबेस्टन टेस्ट -2018)

जो रूट ने जब इंग्लैंड की टीम को 2018 में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान तीसरे वनडे मैच में शतक बनाकर जीताया था, तो उन्होंने अपने हाथ से बल्ला निचे फेंक जश्न मनाया था. एजबेस्टन टेस्ट 2018 की पहली पारी में जब कोहली ने जो रूट को रन आउट किया, तो उन्होंने भी अपने हाथ से बल्ला नींचे फेंकने का इशारा करते हुए जो रूट के विकेट का जश्न मनाया था.

The post विपक्षी खिलाड़ियों का विकेट मिलने के बाद विराट कोहली के 4 ऐसे जश्न, जो कभी भूले से भी नहीं भुलाये जायेंगे appeared first on SportzWiki Hindi.