वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अप्रैल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 582 गेंदों में 400 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इससे पहले सबसे बड़ी टेस्ट पारी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन के नाम था। हेडेन ने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रनों की पारी खेली थी।
लारा के उस रिकॉर्ड को बने 14 साल से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन कोई भी बल्लेबाज आज तक इसके आसपास भी नहीं पहुँच पाया है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो लारा का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आईये आपको ऐसे ही 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं:
5. चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम की नई दीवार कहे जाने वाले पुजारा का हालिया फॉर्म भले ही खराब रहा हो लेकिन वह लंबी पारी खेलने का माद्दा रखते हैं। टेस्ट मैच में वह अभी तक 3 दोहरे शतक लगा चुके हैं।
वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात करें तो इसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 352 रन है। इसी वजह से उनसे उम्मीद की जा सकती है कि वह लारा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
The post ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.