टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं जहां वे अपनी गेंदों से आग उगल रहे है. अभी हाल ही टीम इंडिया का यह खिलाड़ी अपने पारिवारिक कारणों से बेहद परेशान था. शमी की पत्नी हसीन जहां ने इनके ऊपर कई संगीन आरोप लगाये थे. साथ ही जहां ने उनकी उम्र को लेकर जो सवाल खड़े किए थे.
हसीन जहां का दावा था कि मोहम्मद शमी ने BCCI में फर्जी मार्कशीट व आईडी लगाई है सिर्फ अपनी असल उम्र छिपाने के लिए. हालांकि मीडिया जांच में ये सभी आरोप निराधार बताये जा रहे हैं.

आपको बता दें, हसीन जहां ने मोहम्मद शमी की हाईस्कूल की अलग-अलग दो मार्कशीट और ड्राइविंग लाइसेंस भी अपनी फेसबुक आइडी पर पोस्ट की थी, ज़ी मीडिया की जांच में वो गलत साबित हुई.
कॉलेज के प्राचार्य से लेकर शमी के रिश्तेदारों ने हसीन जहां द्वारा शमी पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद बताया. उन्होंने हसीन जहां पर आरोप लगाते हुए कहा कि शमी की कामयाबी से जल रही है और उसे बदनाम करने लिए अनर्गल आरोप लगा रही है.
गौरतलब है कि बुधवार (एक अगस्त) को जहां ने फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा,
“मोहम्मद शमी 420 है. लेकिन उन्हें सबसे समर्थन मिल रहा है. क्योंकि वह स्टार हैं. बेचारा बनकर दिखाने वाला वह लफंगा हैं. एक न्यूज चैनल और बीबीसीआई का सपोर्ट है उन्हें. पिसते तो हम जैसे मजबूर हैं.”
उन्होंने आगे लिखा,
“420 करने पर सबसे पहले पुलिस पकड़ेगी. अगर नौकरी हुई तो तुरंत निकाले जाओगे. लेकिन अगर कोई स्टार बन जाता है, तो ये दुनिया अपराध करने का हक दे देती है. ये है हमारे देश की स्थिति. पैसे की ताकत से अपराधी जीत जाएगा? और पापी बच जाएगा?”

हसीन की इस पोस्ट को लेकर अब फिर से सोशल मीडिया पर नया हंगामा शुरू गया था. पांच मार्च को हसीन जहां ने सोशल मीडिया के जरिये ही अपने पति शमी के खिलाफ मोर्चा खोला था.
उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट करके पति पर दूसरी महिलाओं से संबंध होने का आरोप लगाया था. उसके बाद दोनों अलग हो गए थे. इतना ही नहीं हसीन ने जेठ हसीब पर दुष्कर्म, ससुरालियों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप भी लगाए थे.
The post मोहम्मद शमी को 420 साबित करने के चक्कर में ये क्या बन बैठी हसीन जहां appeared first on SportzWiki Hindi.