भारतीय टीम के अगर सबसे प्रतिभावान बल्लेबाजों की बात करें, तो उस लिस्ट में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी केएल राहुल का नाम टॉप पर आता है. क्रिकेट के कई दिग्गज उनकी जमकर तारीफ कर चुके है और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता है.
खिलाड़ियों की जबरदस्त परख रखने वाले सौरव गांगुली तो अपने एक बयान में यहां तक कह चुके है, कि राहुल जैसे टैलेंट रोज पैदा नहीं होता है. वही श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगाना हेराथ ने भी अपने एक बयान में राहुल की जमकर तारीफे कर चुके है.
कम समय में बना चुके है बड़ा नाम

बता दें, कि केएल राहुल काफी कम समय में अपना एक बड़ा नाम बना चुके है. वह क्रिकेट कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है. वह भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज है. जिन्होंने वनडे क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाया है.
वही केएल टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए दो शतक लगा चुके है. वही उन्होंने अपने दुसरे ही टेस्ट मैच में सिडनी के मैदान पर 110 रन का एक शानदार शतक लगाया था.
आईपीएल 2018 में भी उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था और कुल 659 रन अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बना डाले थे.
इन पांच चीजों के बिना नहीं रह सकते केएल

आपकों बता दें, कि पांच चीजें ऐसी है. जिनके बिना भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल नहीं रह सकते है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने एक इन्स्टाग्राम पोस्ट पर किया है.
केएल राहुल ने इसमें सबसे ऊपर खाने को रखा है. वही दूसरे नंबर पर उन्होंने क्रिकेट को रखा है. वही तीसरे नंबर में उन्होंने अपने फ्रेंड लोगो को तो चौथे में शिम्बा को रखा है.
बता दें, कि शिम्बा उनके पैट डॉग का नाम है. वही पांचवे नंबर में केएल राहुल ने अपने कपड़ो को प्राथमिकता दी है. हालाँकि, उन्होंने अपने परिवार या अपने माता पिता के नाम का जिक्र इसमें नहीं किया है.
यहाँ देखे केएल राहुल का इन्स्टाग्राम पोस्ट
केएल राहुल ने इस तस्वीर को पोस्ट कर कैप्शन पर लिखा, “पांच चीजे जिनके बिना में नहीं रह सकता. खाना, जाहिर है क्रिकेट, मेरे मित्र, सिम्बा और मेरे कपड़े, बहुत से लोग शायद मेरे तरह ही महसूस करते होंगे.
और हाँ, आप मेरी एल्बम में gullylivefast को टैग करना नहीं भूले और CANTLIVEWITHOUT हैशटैग जरुर इस्तेमाल करे. इसमें मैं अपने पसंदीदा लोगों को चुन सकता हूं और कुछ प्यार भेज सकता हूं! अपकी तस्वीरों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.”
The post इन पांच चीजों के बिना नहीं जी सकते केएल राहुल, नंबर-4 काफी चौकाने वाली चीज appeared first on SportzWiki Hindi.
– Cricket(Obviously) – My Friends – SIMBAA and My Clothes. The things and people that make me feel like the most “ME” I can possibly be.
Don’t forget to put your own albums out tagging @gullylivefast and using #CANTLIVEWITHOUT so I can pick out my favourite ones and send some love your way! Can’t wait to see your pictures. 