Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिर्फ यह भारतीय खिलाड़ी जीता सकता हैं नम्बर 4 पर खेलकर भारत को विश्वकप, विराट नहीं दे रहे मौका

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय की सबसे शानदार वनडे साइड है। भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में पिछले कुछ समय से तो जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और विश्व क्रिकेट पर अपनी हुकुमत को स्थापित कर रहा है, लेकिन इन सबके बीच भारतीय टीम मैनेजमेंट अगर किसी बात से परेशान है तो वो है नंबर-4 का बल्लेबाजी क्रम….

भारतीय टीम के लिए नंबर-4 की पहेली बन रही है जी का जंजाल

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में अगले साल होने वाले क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानि आईसीसी विश्व कप को अब 9 महीनें ही बचे हुए हैं। और इस विश्व कप के लिए भारतीय टीम सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन इस दावेदारी के बीच किसी तरह से नंबर-4 की बल्लेबाजी क्रम की पहेली को सुलझाना होगा।

पिछले कुछ समय से कई खिलाड़ियों को परखा नंबर-4 पर

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पिछले कुछ समय से नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम पर कई खिलाड़ियों को अजमाया है। इन खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, श्रेयर अय्यर, केएल राहुल जैसे कईयों को अजमाया गया लेकिन इनमें से कोई भी बल्लेबाज वो छाप नहीं छोड़ सका जो टीम मैनेजमेंट को राहत दे सके।

महेन्द्र सिंह धोनी हो सकते हैं नंबर 4 के बेहतर विकल्प

लेकिन अब किसी तरह से भारतीय टीम को नंबर-4 पर महेन्द्र सिंह धोनी को मौका देना होगा। महेन्द्र मौजूदा भारतीय टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं और साथ ही उन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में अपने क्रम में बदलाव कर चौथे क्रम पर खेले थे और उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी कर अपने आपको साबित भी किया।

विश्व कप से पहले धोनी को दें कप्तान विराट कोहली नंबर-4 पर मौका

नंबर-4 पर इन सभी बल्लेबाजों की नाकामी के बीच महेन्द्र सिंह धोनी की एक ऐसा नाम है जो इस क्रम पर सबसे सही विकल्प हो सकते हैं। जिस तरह से धोनी का बल्लेबाजी करने का अंदाज है पहले टाइम लेते हैं और बाद में टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को चाहिए कि विश्व कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट को देखते हुए नंबर-4 पर धोनी का ही दांव खेले।

अभी तक कप्तान कोहली ने धोनी को नंबर-4 पर नहीं दिए ज्यादा मौके

लेकिन एक बात ये है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने नंबर चार की पहेली को सुलझाने के लिए कई खिलाड़ियों को कई मौके दिए लेकिन इस कतार में महेन्द्र सिंह धोनी को इक्के-दुक्के ही मौके मिले।  आखिर महेन्द्र सिंह धोनी को मौका क्यों नहीं दिया गया ये तो कप्तान कोहली ही जाने लेकिन अगर उन्हें नंबर-4 की समस्या का निदान चाहिए तो धोनी से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post सिर्फ यह भारतीय खिलाड़ी जीता सकता हैं नम्बर 4 पर खेलकर भारत को विश्वकप, विराट नहीं दे रहे मौका appeared first on SportzWiki Hindi.