Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

4 अक्टूबर से शुरू होगा वेस्टइंडीज का भारत दौरा

स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों भारत और इंग्लैंड की बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज से शुरू होगा और इसके बाद भारत को इस सीरीज का अंतिम या 5वां मैच खेलने के बाद भारतीय टीम देश लोट आएगी।इसके बाद भारत दौर पर वेस्टइंडी की टीम आएगी और उसके इस दौरे का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। वेस्टइंडीज अक्टूबर-नवंबर में दो टेस्ट, पांच एकदिवसीय और तीन टी20 मैच खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत 4 अक्टूबर से राजकोट में पहले टेस्ट के साथ होगी और इस दौरे का समापन 11 नवंबर को चेन्नई में होने टी20 सीरीज के अंतिम मैच के साथ होगा। अब हम आपको इस दौर के सभी मैचों के कार्यक्रम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस दौरे की शुरूआत टेस्ट सीरीज के साथ होगी और टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 से 8 अक्टूबर को राजकोट और दूसरा टेस्ट 12 से 16 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

इस सीरीज के बाद पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेले जाएगी। पहला वनडे 21 अक्टूबर को गुवाहाटी, दूसरा वनडे 24 अक्टूबर को इंदौर, तीसरा वनडे 27 अक्टूबर को पुणे, चौथा वनडे 29 अक्टूबर को मुंबई और पांचवां वनडे 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेले जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को कोलकाता , दूसरा टी 20 लखनऊ में 6 नवंबर को और तीसरा टी20 चेन्नई में 11 नवंबर को खेला जाएगा। इससे पहले वेस्टइंडीज टीम ने भारत को दौरा किया था उस समय टेस्ट और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच 203 रन के बड़े अंतर जीता है। अब भारत ने इस सीरिज में 2-1 से पीछे है

पहला टेस्ट 4-8 अक्टूबर राजकोट
दूसरा टेस्ट 12-16 अक्टूबर हैदराबाद
पहला वनडे 21 अक्टूबर गुवाहाटी
दूसरा वनडे 24 अक्टूबर इंदौर
तीसरा वनडे 27 अक्टूबर पुणे
चौथा वनडे 29 अक्टूबर मुंबई
पांचवां वनडे 1 नवंबर तिरुवनंतपुरम
पहला टी20 4 नवंबर कोलकाता
दूसरा टी20 6 नवंबर लखनऊ
तीसरा टी20 11 नवंबर चेन्नई


Herald