Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टॉप-4 भारतीय कप्तान जिनके कप्तानी में भारत ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच, टॉप पर विराट नहीं इस दिग्गज का है कब्जा

भारतीय टीम ने ट्रेंट ब्रिज में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच 203 रन के एक बड़े अंतर से जीत लिया है. विराट की कप्तानी में इस टेस्ट मैच को जीतने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है.

विराट की कप्तानी में मिली इसी जीत के साथ ही विराट भारत की टीम को टेस्ट मैच जीताने वाले कप्तानो की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गये है.

आज हम आपकों अपने इस लेख में भारत के उन दिग्गज कप्तानो के बारे में बताएंगे, जिन्होंने भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में जीत दिलाई है.

4. मोहम्मद अजहरुद्दीन

90 के दशक में भारत के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 47 टेस्ट मैच खेले थे. जिसमे से भारत ने 14 मैच जीते थे. वही भारत ने 14 मैच ही हारे थे और भारत के 19 मैच ड्रा रहे थे.

3. सौरव गांगुली 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 49 टेस्ट मैच खेले थे. जिसमे से भारत ने 21 मैच जीते थे. वही भारत ने 13 मैच ही हारे थे और भारत के 15 टेस्ट मैच ड्रा रहे थे.

2. विराट कोहली 

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने इस लिस्ट में सौरव गांगुली को पीछे छोड़कर अपना दूसरा स्थान बना लिया है. विराट कोहली ने 38 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर ली है. जिसमे से भारत को उन्होंने अपनी कप्तानी में 22 जीत दिला दी है और उनकी कप्तानी में अबतक भारतीय टीम 7 टेस्ट मैच ही हारी है. विराट की कप्तानी में भारत के 9 टेस्ट मैच ड्रा साबित हुए है.

1. एमएस धोनी 

फिलाहल भारत को अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीताने के मामले पर एमएस धोनी पहले स्थान में आते है. धोनी ने भारत की कप्तानी 60 टेस्ट मैचों में की है. जिसमे से धोनी की कप्तानी में भारत को 27 टेस्ट मैचों में जीत मिली है. वही 18 मैचों में हार मिली है और 15 टेस्ट  मैच धोनी की काप्तानी में ड्रा रहे है.

The post टॉप-4 भारतीय कप्तान जिनके कप्तानी में भारत ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच, टॉप पर विराट नहीं इस दिग्गज का है कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.