टीम इंडिया पिछले कुछ वर्षों से वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. मगर इस दौरान लगातार बल्लेबाजी में नंबर चार एक समस्या रही है. ऐसे में युवराज सिंह ही इस समस्या का अंत दिखाई दे रहे हैं. तीन ऐसे कारण हैं जिससे युवराज सिंह चार नंबर पर फिट होते हुए नजर आ रहे हैं.
3. समय की कमी
इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले विश्वकप में अब कुछ महीने का ही समय रह गया है. समय तेजी के साथ दौड़ रहा है, मगर नंबर चार की समस्या भारत के लिए सुलझ नही पायी है. भारत के पास कई उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ी रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल और साथ ही पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल मौजूद हैं.

मगर मैनेजमेंट के पास इनका प्रयोग करने के लिए अब समय नही बचा है. जबकि विश्वकप के दौरान इन्हें एक प्रयोग के तौर पर खिलाना बिल्कुल भी बुद्धिमत्ता भरा निर्णय नही होगा. सही विकल्प यही रहेगा कि किसी अनुभवी को ही मौका दिया जाए. ऐसे में युवराज सिंह से बेहतर विकल्प नही हो सकता.
2. मैच विनर खिलाड़ी

ना सिर्फ फैन्स बल्कि पूर्व खिलाड़ियों का भी यह मानना कि युवराज सिंह सीमित ओवरों में सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं. खास बात ये भी है कि जब टीम को सबसे ज्यादा जरुरत हुई तब युवराज ने शानदार प्रदर्शन किया. 2007 वर्ल्ड टी-20 का मौका हो या 2011 का विश्वकप युवराज सिंह ने शानदार किया है.
युवराज ने वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ही 6 छक्के लगाए थे. जबकि 2011 विश्व कप में वह मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट भी बने थे. वह एक बड़े इवेंट के खिलाड़ी हैं.
1. अनुभव

अभी तक सिर्फ 6 भारतीय खिलाड़ी ही 300 वनडे मैच खेल पाए हैं. जिसमें से एक युवराज सिंह भी हैं. जबकि मौजूदा समय में वह धोनी के बाद दूसरे सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. इसके अलावा युवराज को तीन विश्व कप खेलने का भी अनुभव है. युवराज सिंह टीम के लिए लाभकारी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.
The post इन तीन वजहों से युवराज सिंह ही वह खिलाड़ी हैं जो नंबर ‘4’ की समस्या का कर सकते हैं अंत appeared first on SportzWiki Hindi.