Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 साल तक बिना पैसे के खेलते रहे गौतम गंभीर, अब बीसीसीआई ने किया हैं 1 करोड़ का भुगतान

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर मौजूदा समय में टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. और अब ऐसा लगता है कि उनका करियर ख़त्म होने के कगार पर है. वर्तमान समय में गौती की वापसी मुश्किल ही लग रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि टीम में ऐसे ही सलामी बल्लेबाजों की भरमार है. बाये हाथ के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया की तरफ से आखिरी वनडे साल 2013 में वहीं आखिरी टेस्ट 2016 में खेला था.

गौतम हमेशा अपने दरियादिली के कारण चर्चे में रहते हैं. देश के प्रति इस क्रिकेटर का प्यार किसी से छुपा नहीं है. कई दफा असहाय लोगों की मदद के लिए गंभीर सामने आ चुके हैं और अभी भी कोई उनसे मदद मांगता है तो वह पहले तैयार रहते हैं.

आपको जानकार हैरान होगी कि गौतम ने करीब पांच साल का BCCI से अब तक मैच फीस नहीं लिया था. हालांकि BCCI ने अब जाकर गंभीर को उनके वेतन का भुगतान किया है.

दरअसल, बीसीसीआई ने गौतम गंभीर उनका मैच फीस सौपा है. (बीसीसीआई) ने 1,04,24,507 रुपये की राशि का भुगतान किया है. गौतम गंभीर ने साल 2011-12, 2012-13 और 2014-15 के दौरान का अपना फीस नहीं लिया था.

 

इस साल गौतम गंभीर भी आईपीएल पर फोकस कर रहे थे ताकि नेशनल टीम में उनकी वापसी के रास्ते खुल सकें. लेकिन इस बार का आईपीएल उनके लिए किसी दुःस्वप्न की तरह रहा.

गौतम ने न केवल कप्तानी छोड़ी, उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी नहीं रखा गया. इस अक्टूबर में गौतम 37 साल के हो जाएंगे. वन-डे में 5000 रन बनाने वाले गंभीर के लिए क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का समय आ गया है. क्या वह आईपीएल भी खेल पाएंगे.

The post 5 साल तक बिना पैसे के खेलते रहे गौतम गंभीर, अब बीसीसीआई ने किया हैं 1 करोड़ का भुगतान appeared first on SportzWiki Hindi.