Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के बाद ये 5 भारतीय बल्लेबाज भविष्य में हासिल कर सकते है नम्बर 1 टेस्ट बल्लेबाज का तमगा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की शानदार बल्लेबाजी के बाद टेस्ट क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेल टेस्ट रैंकिंग में स्टीवन स्मिथ को पीछे कर नंबर वन का ताज हासिल कर लिया।

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बनने वाले 7वें भारतीय

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में नंवर वन का स्थान हासिल करने के साथ ही पहली बार ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। भारतीय कप्तान  ऐसा करने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले 6 भारतीय बल्लेबाज नंबर एक रैंकिंग हासिल कर चुके हैं। तो आज हम आपको बताते हैं वो पांच बल्लेबाज जो भविष्य में टेस्ट रैंकिंग की बादशाहत हासिल कर सकते हैं।

Kohli reached the top of ICC rankings

चेतेश्वर पुजारा

भारतीय मौजूदा टेस्ट टीम के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट क्रिकेट में क्या अहमियत है ये सब लोग जानते हैं। पुजारा भारतीय टेस्ट टीम की नई दीवार के रूप में जाने जाते हैं। चेतेश्वर पुजारा जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट में खेलते हैं और उनकी निरंतरता को देखते हुए वो टेस्ट की नंबर एक पॉजिशन को कभी भी हासिल कर सकते हैं। पुजारा की बल्लेबाजी कौशल से वो आने वाले समय में नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज बन सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम में वर्तमान के पुजारा और कोहली के बाद सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। अजिंक्य रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी से कई बार दिखाया है कि उनमें काबिलियत की कोई कमी नहीं है।

अजिंक्य रहाणे भले ही अभी कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन जिस तरह के वो बल्लेबाज है उससे तो वो भी आने वाले निकट भविष्य में टेस्ट क्रिकेट की नंबर एक रैंकिंग हासिल कर सकते हैं।

केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और प्रतिभाशाली बल्लेबाज केएल राहुल एक आला दर्जे के बल्लेबाज हैं। राहुल इस समय की मौजूदा टीम में सबसे अच्छे युवा बल्लेबाजों में से एक है। जिस तरह से केएल राहुल का बल्लेबाजी करने का अंदाज है उससे तो ये भारत के भविष्य के सितारें माने जा रहे हैं। ऐसे में केएल राहुल अपनी बल्लेबाजी से कभी भी नंबर वन रैंकिंग को पहुंच सकते हैं।

पृथ्वी शॉ

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को इस साल अपनी कप्तानी में विश्व कप का खिताब दिलाने वाले पृथ्वी शॉ के हुनर से अब तक तो हर कोई वाकिफ हो चुका है। मुंबई के पृथ्वी शॉ में हुनर कूट-कूट कर भरा पड़ा है।

पृथ्वी की बल्लेबाजी की काबिलियत को देखते हुए वो भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज बनने की राह पर हैं। पृथ्वी का जिस तरह से अब तक प्रथम श्रेणी में शो देखने को मिला है उससे तो वो भारती टीम से खेलते हुए इंटरनेशनल टेस्ट रैंकिंग के बल्लेबाज बन सकते हैं।

श्रेयस अय्यर

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों युवा बल्लेबाज में मुंबई के श्रेयस अय्यर की धूम मची हुई है। श्रेयस अय्यर इस समय भारत ए के कप्तान हैं। अय्यर ने अब तक भारतीय टीम के लिए वनडे और टी-20 क्रिकेट का प्रतिनिधित्व कर लिया है, लेकिन जिस तरह का जज्बा इनमें देखने को मिलता है वो जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे। अब तक उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट और बल्लेबाजी कौशल को देखे तो वो भारतीय टीम के लिए सफलता हासिल करते हुए नंबर एक बल्लेबाज भी बन सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post विराट कोहली के बाद ये 5 भारतीय बल्लेबाज भविष्य में हासिल कर सकते है नम्बर 1 टेस्ट बल्लेबाज का तमगा appeared first on SportzWiki Hindi.