Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 सलामी बल्लेबाज जो अंतिम 2 टेस्ट में ले सकते हैं धवन, विजय और राहुल की जगह

इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की बल्लेबाजी लगातार डूबती हुई नजर आ रही है. एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में जहां विराट कोहली के अलावा कोई बल्लेबाज रन नहीं बना सका तो वहीं लॉर्ड्स में पूरी बल्लेबाजी ध्वस्त हो गयी. पहले टेस्ट में मुरली विजय और शिखर धवन दोनों पारियों में रन नहीं बना पाए.

दूसरे टेस्ट में शिखर धवन को बाहर करते हुए चेतेश्वर पुजारा को टीम में लिया गया और केएल राहुल मुरली विजय के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए. मगर नतीजा नही बदला. मुरली विजय दोनों पारियों में एक भी रन नहीं बना सके और केएल राहुल भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए. वहीं भारत के पास पांच ऐसे सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मौजूदा सलामी बल्लेबाजों से बेहतर कर सकते हैं.

5. फैज़ फज़ल 

विदर्भ के कप्तान फैज़ फज़ल घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. फैज़ ने 99 मैच फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेले हैं. जिसमें 41.78 की औसत से 6895 रन बनाए हैं. इस दौरान फैज़ ने 16 शतक भी लगाए हैं. फैज़ ने एक मात्र वनडे मैच भारतीय टीम के लिए खेला है. जिसमें 55 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज के लिए फैज़ एक शानदार विकल्प हैं.

4. राहुल त्रिपाठी 

महाराष्ट्र के राहुल त्रिपाठी ने पिछले रणजी सीजन में पांच मैचों में ही 450 रन बनाए थे. जिसमें दो शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं. 35 फर्स्ट क्लास मैचों में त्रिपाठी ने 35.31 की औसत से 1695 रन बनाए हैं. त्रिपाठी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए काफी अच्छा कर सकते हैं.

3. मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल का पिछला घरेलू सीजन शानदार रहा था. मयंक 8 मैचों में ही 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए थे. जिसमें नाबाद 304 रनों की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही थी. मयंक ने अभी हाल ही में टीम इंडिया ए की ओर से इंग्लैंड में नाबाद 151 और 112, 112 रनों की पारियां खेलीं. मयंक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं.

2. प्रियांक पंचाल 

गुजरात के प्रियांक पांचाल घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. अभी पिछले 7 मैचों में प्रियांक ने 542 रन बनाए हैं. पांचाल तकनीकी रूप से मजबूत सलामी बल्लेबाज हैं. वह अभी तक 66 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 4565 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 15 शतक जड़े हैं.

1. पृथ्वी शॉ 

युवा पृथ्वी शॉ ने कम समय में ही अपना प्रभाव छोड़ा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में भारतीय टीम की कप्तानी सँभालने वाले पृथ्वी शॉ एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं. भारतीय टीम ए की ओर से खेलते हुए पिछले चार मैचों में पृथ्वी शॉ ने 188, 62 और 136 का स्कोर बनाया है. वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शॉ ने 14 मैच खेले हैं. जिसमें 56.72 की औसत से 1418 रन बनाए हैं. जिसमें 7 शतक शामिल हैं. भारत के लिए टेस्ट में शॉ एक शानदार ओपनर बल्लेबाज बन सकते हैं.

The post 5 सलामी बल्लेबाज जो अंतिम 2 टेस्ट में ले सकते हैं धवन, विजय और राहुल की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.