विश्व के हर एक खिलाड़ी के दो सबसे बड़ी सपने होते हैं। पहला सपना कि वो अपनी नेशनल टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करे और दूसरा सपना कि वो भी अपने देश के लिए विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बने। वैसे क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने विश्व विजेता टीम का हिस्सा बनने का अहसास पाया है।
वो पांच महान खिलाड़ी जो नहीं जीत सके विश्व कप
लेकिन कुछ ऐसे बड़े महान खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में अपना जबरदस्त प्रदर्शन पूरी दुनिया को दिखाया लेकिन वो कभी भी विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा नहीं बन सके। ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन आज हम आपको वो पांच महान खिलाड़ी बताने जा रहे हैं जो कभी विश्व कप खिताब को विजेता के रूप में स्पर्श नहीं सके।
एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज रहे एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के मैदान में ऐसी कौनसी चीज है जिसे हासिल नहीं किया है। क्रिकेट के मैदान में अपनी उपस्थिति भर से पूरी क्रिकेट जगत का ध्यान खिंचने वाले एबी डीविलियर्स के कारनामें से हर फैंस बखूबी वाकिफ है। हाल ही में संन्यास लेने वाले एबी डीविलियर्स ने वनडे क्रिकेट जबरदस्त सफलताा हासिल की। एबी ने 228 वनडे मैचों में 24 शतकों की मदद से 9558 रन बनाए। लेकिन वो अपने देश के लिए कभी विश्व विजेता टीम का हिस्सा नहीं बन सके जो उनके करियर में एकमात्र खालीपन होगा।
2015 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप का सबसे दावेदार माना जा रहा था और ये टीम सेमीफाइनल में भी पहुंची लेकिन सेमी में न्यूजीलैंड से बहुत ही रोमांचक मैच में हारकर बाहर हो गई और एबी का ये सपना अधूरा रह गया।

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कैरेबियन क्रिकेट के सर्वकालिन महान खिलाड़ियों की लिस्ट में आने वाले ब्रायन लारा ने क्रिकेट के मैदान में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस दिग्गज विंडीज बल्लेबाज ने क्रिकेटके दोनों ही फॉर्मेट में जबरदस्त सफलता हासिल की है। ब्रायन लारा ने जो कारनामें किए हैं वो हमेशा याद किए जाएंगे।
इस खिलाड़ी ने 299 वनडे मैचों में 10408 रन बनाने में सफलता हासिल की है। इस दौरान लारा ने 40.48 का औसत कामय किया। जिसमें 19 शतक के साथ 63 अर्धशतक रहे लेकिन ब्रायन लारा विश्व कप ट्रॉफी पर कभी कब्जा नहीं कर सके।

जैक कालिस (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ी जैक कालिस ने अपने क्रिकेट करियर में खूब कमाल किया है। विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में शुमार रहे जैक कालिस एक जबरदस्त बल्लेबाज थे जिनकी तुलना उस दौर में सचिन,पोंटिंग और लारा से की जाती थी।
जैक कालिस ने बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। जो अपने देश के लिए दोनों ही फॉर्मेट में 250 से ज्यादा विकेट और 10000 से ज्यादा रन बनाए। ऐसा कारनामा क्रिकेट इतिहास में बहुत कम लोग ही कर सके हैं लेकिन इतने महान खिलाड़ी होने के बाद भी जैक कालिस विश्व कप की ट्रॉफी कभी नहीं चूम सके।

सौरव गांगुली ( भारत)
भारतीय क्रिकेट इतिहास में महान कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली ने कप्तानी के साथ ही अपनी बल्लेबाजी से भी विश्व क्रिकेट में बड़ा नाम कमाया है। सौरव गांगुली अपने दौर के सबसे शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे।
दादा के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने जबरदस्त बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया और महानता हासिल की। अपनी कप्तानी में भी बड़ा कारनामा किया लेकिन सौरव गांगुली एक खास उपलब्धि हासिल नहीं कर सके वो है विश्व विजेता टीम का हिस्सा बनना।
गांगुली ने खुद की कप्तानी में साल 2003 में फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गए। लेकिन उन्होंने ऐसे कुछ युवा खिलाड़ी अपनी कप्तानी में बनाए जो 2011 में विश्व कप जीते, जिसमें सहवाग, युवराज, जहीर खान और हरभजन जैसे खिलाड़ी शुमार रहे।
राहुल द्रविड़ (भारत)
भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब कभी भी महान खिलाड़ियों की बात होती है तो राहुल द्रविड़ को सर्वोच्च स्थान मिलना चाहिए। राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे परफेक्ट बल्लेबाजों में से एक रहे हैं जिनका लोहा पूरी दुनिया ने माना।
राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के लिए वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में हिट साबित हुए। द्रविड़ ने 344 वनडे मैचों में 10889 रन बनाने में कामयाब रहे लेकिन वो इतनी ज्यादा उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी कभी विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा नहीं बन सके। 2007 में तो द्रविड़ की कप्तानी में ही भारत ने विश्व कप खेला था, लेकिन पहले ही दौर में सफर खत्म हो गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post 5 दिग्गज खिलाड़ी जिनका हर फ़ॉर्मेट में था बोलबाला, लेकिन नहीं जीत सके कोई विश्वकप, लिस्ट में 2 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.