Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेजर लीग सॉकर: पेनाल्टी शूटआउट में जुवेंतस ने ऑल स्टार क्लब को 5-3 से दी मात

अमेरिका। मेजर लीग सॉकर में तय समय तक 1-1 से मैच ड्रॉ रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में जुवेंतस ने एमएलएस ऑल स्टार क्लब को 5-3 से मात दी। 21वें मिनट में आंद्रे फावेली ने इटली चैम्पियन जुवेंतस के लिए गोल कर उसका खाता खोला।

मेजर लीग सॉकर इसके बाद 26वें मिनट में वेनेजुएला राष्ट्रीय टीम के फारवर्ड जोसेफ मार्टिनेज ने गोल कर एमएलएस ऑल स्टार का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में दोनों में से कोई भी टीमें तय समय तक गोल नहीं कर पाई और ऐसे में परिणाम हासिल करने के लिए दोनों टीमों को पांच-पांच पेनाल्टी शूटआउट का मौका दिया गया।

जुवेंतस ने अपने पाचों मौकों में सफलता हासिल की, लेकिन एमएलएस ऑल स्टार की टीम तीन गोल ही कर पाई ऐसे में इटली चैम्पियन ने 5-3 से जीत हासिल की।

The post मेजर लीग सॉकर: पेनाल्टी शूटआउट में जुवेंतस ने ऑल स्टार क्लब को 5-3 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.