Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में श्रीलंका का दबदबा, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजो में 4 लंकाई

15 सितंबर से 28 सितंबर के बीच युएई में एशिया कप खेला जाना है. एशिया कप के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच दिग्गज बल्लेबाजों का नाम बताएंगे, जिन्होंने एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाये हुए है.

आइये डालते है एक नजर एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों पर :

5. महेला जयवर्धने 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवे नंबर पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने आते है. महेला जयवर्धने ने साल 2000 से लेकर 2014 तक एशिया कप में हिस्सा लिया है और इस दौरान उन्होंने अपने खेले 28 मैचों में 29.30 की औसत से 674 रन बनाये है.

4. अर्जुन रणतुंगा 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा आते है. अर्जुन रणतुंगा ने साल 1984 से लेकर 1997 तक एशिया कप में हिस्सा लिया है और इस दौरान उन्होंने अपने खेले 19 मैचों में 57.00 की औसत से 741 रन बनाये है.

3. सचिन तेंदुलकर 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस सूची के तीसरे स्थान पर आते है. सचिन ने 1990 से लेकर 2012 तक एशिया कप में हिस्सा लिया है और इस दौरान उन्होंने 51.10 की औसत से 971 रन बनाये है.

2. कुमार संगकारा 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा आते है.

कुमार संगकारा ने 2004 से लेकर 2014 तक एशिया कप में हिस्सा लिया है और इस दौरान उन्होंने अपने खेले 24 मैचों में 48.86 की औसत से कुल 1075 रन बनाये है.

1. सनथ जयसूर्या 

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के ही पूर्व कप्तान व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने बनाये है. जयसूर्या का बल्ला एशिया कप में जमकर बोलता था.

सनथ जयसूर्या ने 1990 से लेकर साल 2008 तक के एशिया कप में हिस्सा लिया है और इस दौरान उन्होंने 25 मैचों में 53.04 की शानदार औसत के साथ कुल 1220 रन बनाये हुए है.

The post एशिया कप में श्रीलंका का दबदबा, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजो में 4 लंकाई appeared first on SportzWiki Hindi.