वनडे क्रिकेट में अब बल्लेबाज बाउंड्री लगाने की ओर ज्यादा देखते है. इसी के चलते आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाई हुई है.
रोहित शर्मा- 42

अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में भारत के ओपनर रोहित शर्मा पहले स्थान पर आते है. रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में 173 गेंदों पर 264 रन की पारी खेली थी. इस दौरान रोहित शर्मा ने कुल 42 बाउंड्री लगाईं थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 33 चौके व 9 छक्के लगाये थे.
मार्टिन गुप्टिल- 35

अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल दूसरे स्थान पर आते है. मार्टिन गुप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 के विश्व कप में 162 गेंदों पर 237 रन की नाबाद पारी खेली थी. इस दौरान मार्टिन गुप्टिल ने कुल 35 बाउंड्री लगाईं थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 24 चौके व 11 छक्के लगाये थे.
वीरेंद्र सहवाग- 32

इस लिस्ट के तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आते है. सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2012 में 149 गेंदों पर 219 रन की पारी खेली थी. इस दौरान वीरेंद्र सहवाग ने कुल 32 बाउंड्री लगाईं थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 25 चौके व 7 छक्के लगाये थे.
शेन वाटसन- 30

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वाटसन इस लिस्ट के चौथे स्थान पर आते है. शेन वाटसन ने साल 2011 में 96 गेंदों पर 185 रन नाबाद बनाये थे. इस दौरान शेन वाटसन ने कुल 30 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा था. उन्होंने इस मैच में 15 चौके व 15 छक्के लगाये थे.
फखर जमान- 29

पाकिस्तान के युवा ओपनर बल्लेबाज फखर जमान अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले पर पांचवे स्थान में आते है. पाकिस्तान के फखर जमान ने इसी साल 2018 में जिम्बाम्वे के खिलाफ 156 गेंदों पर 210 रन की नाबाद पारी खेली थी. इस दौरान फखर जमान के बल्ले से कुल 29 बाउंड्री निकली थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 24 चौके व 5 छक्के लगाये थे.
The post इन 5 बल्लेबाजो के नाम हैं सिर्फ चौके छक्के से किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड, 5 में 2 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.