भारतीय क्रिकेट टीम में अभी तक कई खिलाड़ियों ने अच्छा शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाई है. वहीं भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने टीम के लिए एक सुपरस्टार की भूमिका निभाई . मौजूदा टीम में अब कुछ ही ऐसे पुराने सुपरस्टार खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम का हिस्सा हैं.
आज हम उन क्रिकेटरों के बारे में बता रहे है, जिन्होंने भारतीय टीम का साथ काफी लम्बे समय तक निभाया. टीम में रहते हुए विरोधी टीम से अपने नाम का लोहा मनवाया. इन खिलाड़ियों में मुख्य रूप से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, और मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं. ये क्रिकेट जगत में भारत के लिए एक सुपर स्टार खिलाड़ी की भूमिका में निकल कर सामने आये हैं.
अब ये खिलाड़ी भविष्य में इस विरासत को बढ़ा सकते हैं आगे
कुलदीप यादव

भारतीय टीम का ऐसा खिलाड़ी जिसने मात्र 23 साल की उम्र में कई बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. हम बात कर रहें है चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की, जिन्होंने 2017 में अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की.
कुलदीप गेंद को बाएं हाथ की कलाई से स्पिन कराते हैं, जिसे क्रिकेट की शब्दावली में’चाइनामैन’ गेंदबाजी कहा जाता हैं. यह खिलाड़ी क्रिकेट के तीनों अंतरराष्ट्रीय संस्करणों, टेस्ट मैच, वन डे और टवेंटी-20 में मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके.
इस खिलाड़ी ने अभी तक जितने भी मैच खेले हैं उसमें खरा उतरा है. यह खिलाड़ी आने वाले समय में टीम इंडिया का सुपरस्टार खिलाड़ी बन सकता है.
इस खिलाड़ी ने 23 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें इसने 48 विकेट लिए हैं. वही 12 टी-20 मैच में 24 विकेट अपने नाम किये हैं. बात अगर टेस्ट की करे, तो इन्होने अब तक 5 पारियों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं.
हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंडया भारतीय टीम का ऐसा आलराउंडर खिलाड़ी है, जो टीम में लगातर अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. इस 24 साल के खिलाड़ी ने काफी कम समय में टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है.
यह खिलाड़ी वर्तमान समय में इंग्लैंड दौरे पर पर टीम का हिस्सा है. इंग्लैंड दौरे पर शुरूआती दो मैचों में खराब प्रदर्शन की वजह से इस खिलाड़ी की जमकर आलोचना हुई थी, लेकिन तीसरे मैच में इंग्लैंड की टीम के 5 बल्लेबाजो को मात्र 6 ओवर में आउट कर अंग्रेजो को बैकफूट पर खड़ा कर दिया.
जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के 24 साल के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी.
इस खिलाड़ी के आने से भारत की गेंदबाजी और मजबूत हुई है. इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में अपनी गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. मौजूदा समय में यह खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा है.
इस गेंदबाज ने साल 2016 में करियर की शुरुआत के साथ ही प्रसंशको के दिल में एक ख़ास पहचान बना ली थी. आज बुमराह भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं.
ऋषभ पंत

भारतीय टीम में हाल ही में अपना टेस्ट डेब्यू मैच खेलने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले ही मैच में शानदार भूमिका निभाई है. घरेलू क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
इस खिलाड़ी ने अभी भारत के लिए टी-20 और टेस्ट मैच ही खेला है, लेकिन पंत टी-20 में ही सबको अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना दिया. अंडर-19 और आईपीएल में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसके बाद वह चयनकर्ताओं के नजरों में आये थे.
आज के समय में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है. जहाँ तीसरे टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी को जगह मिली थी. और आने वाले समय में यह खिलाड़ी टीम इंडिया का नया सुपरस्टार बन सकता है.
लोकेश राहुल

भारत के 26 वर्षीय बल्लेबाज लोकेश राहुल का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा. यह खिलाड़ी कई बार टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुआ है. कई बार टीम इंडिया को जीत दिलाने में इस खिलाड़ी ने अपनी अहम भूमिका निभाई है.
आज के समय में राहुल ने दर्शकों को अपनी बल्लेबाजी का फैन बना दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में शतक लगाकर वह इस दौर में भी शानदार बल्लेबाज के रूप में उभरा है. आज के समय में यह खिलाड़ी भारतीय टीम का नया सुपर स्टार बनकर उभर रहा है.
The post 5 साल बाद इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के कंधे पर होगा भारत को 2023 विश्वकप जीताने की जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.