Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 सालो में 5 गुना बढ़ चुकी है रविचन्द्रन अश्विन की कमाई, जाने कितनी है कुल नेटवर्थ

रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है. वह अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिला चुके है. रविचंद्रन अश्विन ने अपना डेब्यू साल 2010 में किया था. वह भारतीय टीम की साल 2011 विश्व विजेता टीम के सदस्य भी रह चुके है.

आईपीएल ने दिलाई पहचान

बता दें, कि रविचंद्रन अश्विन का क्रिकेट करियर आईपीएल से चमका था. अश्विन ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.

उन्हें साल 2009 के आईपीएल में अपना डेब्यू आईपीएल मैच खेलने का मौका मिला था और तब से लेकर अबतक वह आईपीएल में हमेशा ही शानदार गेंदबाजी करते है. आईपीएल में किये गये उनके शानदार प्रदर्शन ने अश्विन को साल 2010 में भारतीय टीम में जगह दिला दी थी.

श्रीलंका के खिलाफ किया अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 

उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ 5 जनवरी 2010 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में किया था. वही उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 6 नवंबर 2011 में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में किया था. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट हासिल किये थे.

साल 2016 में रह चुके है क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर

अश्विन को साल 2012-13 में अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है. वही साल 2016 में वह आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर भी रह चुके है. वही साल 2016 में ही वह टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का भी खिताब जीत चुके है.

अश्विन अबतक अपने खेले 61 टेस्ट मैचों में 324 विकेट हासिल कर चुके है. वही 111 वनडे मैचों में उन्होंने 150 विकेट हासिल किये है. 46 टी-20 मैच में अश्विन ने 52 विकेट हासिल किये हुए है.

जाने कितनी है अश्विन की नेटवर्थ 

आज हम आपकों अपने इस लेख में रविचंद्रन अश्विन की नेट वर्थ के बारे में बताएंगे. बता दें, कि अश्विन अपनी कमाई मैच फ़ीस, विज्ञापनों के ब्रांड अम्बेस्टर व आईपीएल, बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से करते है.

यहाँ देखे अश्विन की नेटवर्थ का चार्ट :

अनुमानित नेट वर्थ                                      115 करोड़ रुपये

व्यक्तिगत संपत्ति रुपये में                            26 करोड़

लक्जरी कारों का मालिक                           3 रुपये 2.6 करोड़

आईपीएल का वेतन                                    12.5 करोड़ रुपये

प्रत्येक वनडे मैचों का शुल्क                         3,00,000 रुपये

प्रत्येक टेस्ट मैच शुल्क                                 5,00,000 रुपये

साल के मुताबिक अश्विन की कमाई :

साल                                                           कमाई

2016                                                       21 करोड़

2015                                                       18  करोड़

2014                                                      14  करोड़

2013                                                       7  करोड़

2012                                                       5   करोड़

 

The post 5 सालो में 5 गुना बढ़ चुकी है रविचन्द्रन अश्विन की कमाई, जाने कितनी है कुल नेटवर्थ appeared first on SportzWiki Hindi.