Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है विश्व क्रिकेट के 5 सबसे विस्फोटक बल्लेबाज, नंबर एक पर है दिग्गज भारतीय

विश्व क्रिकेट में कई विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी के अंदाज से क्रिकेट के खेल की परिभाषा ही बदल दी।  भले ही आज के मौजूदा दौर पर कई बल्लेबाज जबरदस्त तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं,

विश्व क्रिकेट के पांच विस्फोटक बल्लेबाज

आज हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी जबरदस्त विस्फोटक बल्लेबाजी से बल्लेबाजी के अंदाज को बदलने का काम किया।

वीरेन्द्र सहवाग

सर्वकालिन क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाज की बात की जाए तो भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वीरेन्द्र सहवाग को दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों मे से एक माना जाता है।

वीरेन्द्र सहवाग को क्रिकेट पंडितों ने विश्व क्रिकेट के अब तक के इतिहास में सबसे विनाशकारी बल्लेबाज माना है। सहवाग के नाम वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक के साथ ही टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 250 और 300 रनों का रिकॉर्ड है।

विव रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को क्रिकेट के 141 साल के इतिहास का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज कहा जाता है। दुनिया के जिन पांच महान खिलाड़ियों का क्रिकेट प्रशंसकों और क्रिकेट एक्पर्ट के वोट से सर चुना है, उनमें डॉन ब्रेडमैन, सर गारफील्ड सोबर्स, सर जैक हॉब्स, और शेन वार्न के साथ रखा गया है।  विव को उनके दौर पर सबसे खतरनाक बल्लेबाज कहा जाता था, जिनकी बल्लेबाजी से गेंदबाज कांपता था।

एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम बेंजामिन डीविलियर्स को दुनिया को उन चुनिंदा बल्लेबाजों में गिना जाता है जो गेंदबाज के दिमाग के साथ खेलते हैं। एबी डीविलियर्स की बल्लेबाजी की सबसे खास बात ये रही हैं कि वो गेंदबाज की लाइन-लैंथ के हिसाब से नहीं बल्कि अपने इरादें से खेलते हैं।

इसी कारण से उन्हें मि. 360 डिग्री बल्लेबाज कहा जाता है। एबी के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास का 31 गेंदे के साथ सबसे तेज शतक है। एबी दुनिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज माने जाते हैं।

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को भी विश्व क्रिकेट का सबसे तूफानी बल्लेबाज माना जाता है। एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी इस खतरनाक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के मन में खौफ कामय किया था।

एडम गिलक्रिस्ट की तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 100 छक्कों का रिकॉर्ड है। गिली दुनिया के मोस्ट एंटरटेनर बल्लेबाज रहे हैं।

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को भी विश्व क्रिकेट का खौफनाक बल्लेबाज माना जाता है। सनथ जयसूर्या ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट में बल्लेबाजों की शैली को ही बदल के रख दिया।

माना जाता है कि सबसे पहले सनथ जयसूर्या ने ही शुरूआत में बल्लेबाजों को पावर प्ले का फायदा उठाने की प्रेरणा दी थी। सनथ जयसूर्या के नाम कई ऐसी विस्फोटक पारियां हैं जो उनको क्रिकेट जगत के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार करती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ये है विश्व क्रिकेट के 5 सबसे विस्फोटक बल्लेबाज, नंबर एक पर है दिग्गज भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.