Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट के शानदार शतक के सामने कमजोर पड़ी इंग्लैंड, दिया 521 लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को ट्रेंटब्रिज स्टेडियम में शुरू हुआ। साथ ही इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। साथ ही इंग्लैंड ने पहली पारी में मात्र 161 रन ही बनायी। साथ ही भारतीय बल्लेबाजो ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 23वां शतक पूरा किया। साथ ही विराट कोहली ने 103 रन की पारी खेली। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में लिए 521 रन का पहाड़ सा लक्ष्य रख दिया।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत दूसरी पारी की में बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी 352 रन पर घोषित की साथ ही इंग्लैंड को 521 रन का लक्ष्य दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट ने चायकाल के बाद अपना टेस्ट करियर का 23वां शतक पूरा किया। इससे पहले इस मैच की पहली पारी में विराट ने 93 रन बनाये थे। विराट ने 197 गेंदों पर 103 रन की बेशकीमती पारी में 10 चौके लगाए। साथ ही विराट कोहली इंग्लिश जमीन पर इस सीरिज का दूसरा शतक था। भारतीय कप्तान ने चेतेश्वर पुजारा (72) के साथ तीसरे विकेट के लिए 113 रन और अजिक्या रहाणे (29) के साथ चौथे विकेट के लिए 57 रन जोड़े।

इंग्लैंड की पहली पारी में पांच विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले हार्दिक पांड्या 52 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने दिन का मैच खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। साथ ही इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है और मैच में अच्छी मजबूती प्राप्त की है।



Herald