Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 5.3 ओवर में अजिंक्य रहाणे से हुई ये गलती कही पड़ न जाए टीम इंडिया पर भारी

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस दौरान उप कप्तान अजिंक्य रहाणे से मैच का पहला कैच छूट गया. इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. इसके बाद सलामी बल्लेबाज के तौर पर एलिस्टर कुक और कीटन जेनिंग मैदान पर उतरे. मगर एलिस्टर कुक ज्यादा देर विकेट पर टिक नही सके और अश्विन की फिरकी में फसकर वह बोल्ड हो गए.

रहाणे से छूटा कैच 

अभी पारी का 6वां ओवर ही चल रहा था और इशांत शर्मा की खतरनाक गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जेनिंग का एक कैच थर्ड स्लिप पर खड़े विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच छूट गया.

कैच विराट कोहली के पास जा रहा था मगर रहाणे ने लेने का प्रयास किया और कैच छूट गया. अगर यह कैच हो जाता तो भारत को जल्द ही एक विकेट मिल सकता था.

अश्विन की गेंद पर कुक बोल्ड

भले ही अजिंक्य रहाणे से कैच छूट गया मगर भारत को पहले विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नही करना पड़ा और 9वें ओवर में कुक को बोल्ड कर अश्विन ने भारत को पहला विकेट दिलाया. रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंद को इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के जबरदस्त बल्लेबाज एलिस्टर कुक बिल्कुल भी नही समझ पाए. भारत के लिए ये एक सबसे बड़ी विकेट है.

शुरुआत भारत के लिए अच्छी हुई है. मगर अभी एक लंबा सफ़र तय करना है. अगर जीत हासिल करनी है तो भारत को लगातार विकेट निकालने होंगे.

इसके साथ ही टीम इंडिया चाहेगी बारिश मैच में खलल ना डाले, क्योंकि इंग्लैंड में मौसम का टेस्ट में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है. अगर मौसम गरम रहता है तो स्पिन गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिलती रहेगी.

The post वीडियो : 5.3 ओवर में अजिंक्य रहाणे से हुई ये गलती कही पड़ न जाए टीम इंडिया पर भारी appeared first on SportzWiki Hindi.