एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम नये दीवार कहे जाने वाले पुजारा का बल्ला एशिया से बाहर पूरी तरह खामोश रहा हैं।
दिसम्बर 2013 के बाद से एशिया से बाहर प्रदर्शन की बात करें तो टेस्ट स्पेशलिस्ट पुजारा ने 18 टेस्ट में मात्र 28 की औसत से रन बनाये हैं। जब टीम का नंबर 3 बल्लेबाज ऐसा प्रदर्शन करेगा तो टीम का हारना तय ही है। पुजारा का कुछ मैचों में ऐसा प्रदर्शन रहा तो चयनकर्ताओं को जल्स ही उनका विकल्प ढूँढना पड़ेगा।
आईये आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो टेस्ट में तीसरे क्रम पर पुजारा की जगह लेने को तैयार हैं।
5. अंकित बावने

महाराष्ट्र के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। 79 प्रथम श्रेणी मैचों में बावने ने 52 की औसत से 5411 रन बनाये हैं।
बावने ने रणजी ट्रॉफी और इंडिया ए के लिए कई शानदार पारियां खेली है। यही वजह है कि चयनकर्ता पुजारा के विकल्प के रूप में उनकी तरफ देख सकते हैं।
4. करुण नायर

करुण नायर पहले से भारतीय टीम का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें काफी नीचे बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है। घरेलू मैचों की बात करे तो वह कर्नाटक के लिए तीसरे या चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में पुजारा की जगह उन्हें 3 नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है।
3. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं लेकिन इसके बावजूद वह टॉप आर्डर में ज्यादा बल्लेबाजी करते हैं। यही वजह है कि उन्हें टीम में बतौर बल्लेबाज भी खिलाया जा सकता है।
पंत ने प्रथम श्रेणी मैचों में 54.50 की औसत से रन बनाये हैं। पुजारा का फॉर्म ऐसा ही रहा तो हो सकता है टीम प्रबंधन पंत को बल्लेबाज के रूप में तीसरे क्रम पर मौका दें।
2. श्रेयस अय्यर

भारत ए टीम के कप्तान अय्यर ने भारत के लिए वनडे और टी-20 में अपना डेब्यू कर लिया है लेकिन उन्हें अभी भी अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार है। वह तीसरे या चौथे क्रम पर ही बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में पुजारा के फॉर्म को देखते हुए इस युवा बल्लेबाज को चयनकर्ता जल्द मौका दे सकते हैं।
47 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 53.50 की शानदार औसत से 4013 रन बनाये हैं।
1. हनुमा विहारी

एक ऐसा बल्लेबाज जिसकी चर्चा काफी कम होती है लेकिन उनका प्रदर्शन अन्य किसी भी खिलाड़ी से कही बेहतर है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट रनों का अम्बार लगाने वाले विहारी आईपीएल का हिस्सा नहीं होते, यही वजह है कि लोग उनके बारे में ज्यादा बात भी नहीं करते।
62 प्रथम श्रेणी मैच में उनके बल्ले से 60 की औसत से करीब 5 हजार रन बनाये हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका रन बनाने का औसत दुनिया भर में अभी खेल रहे सभी क्रिकेटरों में सबसे बेहतरीन है। यही वजह से की उनके जल्द ही भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता हैं।
The post चेतेश्वर पुजारा के खराब फॉर्म की वजह से अब ये 5 खिलाड़ी ले सकते है भारत के नये वाल पुजारा की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.