Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है वो 5 दागी क्रिकेटर जो अपनी हरकतों की वजह से खा चुके हैं जेल की हवा

क्रिकेट के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के लिए फैंस के दिलों पर छा जाते हैं। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटरों को दिलों जान से चाहते हैं, लेकिन अब तक क्रिकेट इतिहास में कुछ क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं जिनको किसी ना किसी कारण से जेल की हवा खानी पड़ी है।  इस लिस्ट में वैसे तो कई खिलाड़ी हैं।

ये पांच पोपुलर खिलाड़ी जो चुके हैं जेल

लेकिन आज हम आपको इन खिलाड़ियों में से पांच बहुत ही लोकप्रिय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अपने व्यक्तिगत कारणों से जेल जाना पड़ा।

रूबेल हसन (बांग्लादेश)

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रूबेल हसन इस टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण की जान हैं। लेकिन बांग्लादेश के इस तेज गेंदबाज का विवादों से खासा नाता रहा है। रूबेल हसन पर  उनकी प्रेमिका ने एक बहुत ही घिनौना आरोप लगाया था।

रूबेल की प्रेमिका ने अपने पर रेप का आरोप लगाकर शिकायत की थी। इस कारण से रूबेल को सलाखों के पीछे जाना पड़ा। हालांकि बाद में उनकी प्रेमिका ने ये शिकायत वापस ले ली और उन्हें रिहा कर दिया गया।

वसीम अकरम (पाकिस्तान)

पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम की नींद उड़ाने वाले वसीम अकरम को भी एक बार जेल जाना पड़ा है।

साल 1993 में वेस्टइंडीज के दौरे पर वसीम अकरम एक मैच के दौरान वहां समुद्र तट पर अपने दोस्तो वकार यूनिस आकिब जावेद और मुश्ताक अहमद के साथ जॉगिंग करने गए।

वहां पर एक ड्रग की पुड़िया मिलने के कारण पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में पता चला कि ये ड्रग तट पर पहले से ही पड़ा हुआ था और इनको छोड़ दिया गया।

शांताकुमारन श्रीसंत (भारत)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दागी गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत एक समय स्टार गेंदबाज बनने की राह पर थे लेकिन साल 2013 के आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में नाम सामने आया। इसके बाद शांताकुमारन श्रीसंत को जेल ले जाया गया। भले श्रीसंत उसी दौरान जेल से तो छुट गए लेकिन अभी तक आजीवन प्रतिबंध झेल रहे हैं।

सलमान बट्ट, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ(पाकिस्तान)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीन बड़े स्टार खिलाड़ी रहे मोहम्मद आमिर. मोहम्मद आसिफ और सलमान बट्ट ने एक साथ स्पॉट फिक्सिंग के मामले को अंजाम दिया था। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने साल 2010 में इंग्लैंड में ओवल टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के मामले को अंजाम दिया। इसके बाद इन तीनों ही खिलाड़ियों को जेल की हवा खानी पड़ी।

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स इस मौजूदा समय के सबसे अच्छे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। लेकिन पिछले साल इनको ब्रिस्टल में हुए मारपीट के मामले ने शर्मसार कर दिया था। ब्रिस्टल मारपीट मामले के कारण बेन स्टोक्स को जेल जाना पड़ा था। वहां एक गे कपल के साथ खराब व्यवहार करने वाले कुछ लोगों के साथ बेन स्टोक्स का झगड़ा हो गया था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ये है वो 5 दागी क्रिकेटर जो अपनी हरकतों की वजह से खा चुके हैं जेल की हवा appeared first on SportzWiki Hindi.