इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर हार्दिक पंड्या से भारतीय टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन हार्दिक अबतक उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाये हैं. वह ना तो बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन कर पा रहे है और ना ही गेंद के साथ उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है.
कई ऐसी बाते है जो साबित कर रही है, कि हार्दिक पंड्या एक अच्छे टेस्ट क्रिकेटर नहीं है और हम आपकों अपने इस खास लेख में उन बातों के बारे में ही आज बताएंगे.
संयम के साथ नहीं कर पाते बल्लेबाजी

एक टेस्ट क्रिकेटर के लिए यह सबसे जरुरी होता है, कि वह संयम के साथ बल्लेबाजी करे, लेकिन यह संयम हार्दिक पंड्या पर बिलकुल भी नहीं है. वह टी-20 क्रिकेट और वनडे क्रिकेट की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी हमेशा से आक्रामक शॉट्स खेलने की ओर देखते है और अपने आक्रामक शॉट्स के चलते वह कई बार टेस्ट क्रिकेट में आउट हो जाते है.
टेस्ट मैचों में विकेट हासिल करने वाली ना तेजी ना स्विंग

टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज को विकेट काफी मुश्किल से मिलता है. टेस्ट क्रिकेट में जब गेंदबाज अच्छी स्विंग व अच्छी तेजी के साथ गेंद करे. वह तभी विकेट हासिल करने में कामयाब रहता है.
टेस्ट क्रिकेट में वनडे और टी-20 क्रिकेट की तरह बल्लेबाजों के खराब शॉट्स से विकेट हासिल नहीं होता है. टेस्ट क्रिकेट में विकेट को अपनी सही दिशा और लम्बाई की गेंदों से कमाया जाता है, लेकिन हार्दिक के पास ना तो ज्यादा गति है और ना स्विंग, उनकी गेंदबाजी की लम्बाई व दिशा भी ठीक नहीं है, इसलिए भी वह टेस्ट क्रिकेट में फिट नहीं बैठते है.
प्रदर्शन में नहीं है निरंतरता

एक टेस्ट क्रिकेट के लिए प्रदर्शन में निरंतरता बहुत जरुरी होता है, लेकिन हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन में निरंतरता बिलकुल भी नहीं है. उनका एक मैच अच्छा जाता है, तो बाकि तीन-चार मैच खराब जाते है.
क्वालिटी बल्लेबाजो व गेंदबाजो के सामने करते है संघर्ष

हार्दिक पंड्या के एक अच्छे टेस्ट क्रिकेटर बनने की सबसे बड़ी कमी यह है, कि जब भी उनके सामने क्वालिटी बल्लेबाज व क्वालिटी गेंदबाज होते है, तो वह संघर्ष करते हुए नजर आते है. वह औसत बल्लेबाज व गेंदबाजो के खिलाफ तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन क्वालिटी खिलाड़ियों के आगे वह संघर्ष करते हुए नजर आते है.
नहीं उठाते जिम्मेदारी

टेस्ट क्रिकेटर को अपनी टीम की जिम्मेदारी हमेशा उठानी पड़ती है, लेकिन हार्दिक पंड्या जिम्मेदारी नहीं उठाते है. चाहे भारतीय टीम संकट की स्थिति में भी हो, तब भी वह अपने गेम के अनुसार ही आक्रामक बल्लेबाजी करते है और कई बार खराब शॉट खेलकर आउट हो जाते है.
The post 5 कारण जिससे साफ होता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए नहीं बने हैं हार्दिक पंड्या appeared first on SportzWiki Hindi.