आज हम आपको भारतीय टीम के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बतायेंगे जो लोगो का ध्यान फैशन की वजह से अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. ये खिलाड़ी अधिकतर अपना लुक समय के आनुसार बदलते रहते है. मैच के दौरान नए नए लुक में नजर आते है और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचते रहते है.
ये हैं वो 5 भारतीय खिलाड़ी जो मौजूदा समय में फैशन का बने हुए हैं ट्रेंड:
विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली को अक्सर मैच में नए लुक के साथ देखा जाता है. वह ज्यादातर अपना लुक बदलते हैं. कभी अपने बालों को लेकर तो कभी नये टैटू से लोगो का ध्यान आकर्षित करते हैं. वही अपनी दाढ़ी का लुक भी बदलते रहते हैं.
हार्दिक पांडया

मौजूदा टेस्ट टीम का हिस्सा हार्दिक पांडया का लुक कभी कभी देखने लायक होता है. वह टीम में अधिकतर नई हेयर कटिंग कटाए नजर आते हैं. तो कभी हाथों पर टैटू बना नजर आता है.
मुरली विजय

मौजूदा इंग्लैंड दौरे में शामिल मुरली विजय भी अधिकतर नए लुक मे नजर आते हैं. यह खिलाड़ी अपने बालों को ज्यादा लम्बे रखना पसंद करता है. ग्राउंड पर दर्शकों को इनका यह लुक काफी पसंद आता है.
लोकेश राहुल

वर्तमान समय में टीम का हिस्सा बने हुए लोकेश राहुल भी अपने फैशन की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं. यह खिलाड़ी अपनी दाढ़ी का लुक बदलता रहता है. वही टैटू इस खिलाड़ी को खासे पसंद है.
शिखर धवन

टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले खिलाड़ी शिखर धवन भी अपना लुक बदलते रहते हैं यह खिलाड़ी टैटू के अलावा अपने मुछो की वजह से लोगो के बीच चर्चा में बना रहता हैं.
आपको बता दें कि यह सभी खिलाड़ी मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं. जहाँ पर टीम को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. जिसमे टीम इंडिया दो टेस्ट मैच खेल चुकी है और दोनों ही मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा हैं.
भारत के बल्लेबाजों में कप्तान के सिवा अभी तक किसी बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले से भारतीय टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं.
The post ये हैं वो 5 भारतीय खिलाड़ी जो मैच से ज्यादा अपने लुक और फैशन पर देते हैं ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.