Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 ऐसे मौके जब भारतीय बल्लेबाजो ने विदेशो में शर्म से झुका दिया भारत का सिर

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहां भारतीय टीम का प्रदर्शन सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय टीम पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी बुरी तरह से संघर्ष करती नजर आ रही है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत केवल 107 रनों पर ही पवेलियन लौट गई।

तो आज हम आपको दिखाते हैं भारतीय टीम के विदेशी मैदानों में पांच लोवेस्ट टोटल जिससे होना पड़ा शर्मसार…..

67 रन वर्सेज ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न ( 1948)

भारतीय क्रिकेट टीम साल 1948 में लाला अमरनाथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई जहां पांचवा मैच मेलबर्न में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम की दूसरी पारी ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के सामने केवल 67 रनों के स्कोर पर ही चलती बनी। इस मैच में भारत को पारी और 177 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

66 रन वर्सेज दक्षिण अफ्रीका, डरबन (1996)

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारतीय टीम साल 1996 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई। इस दौरे पर पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला गया जहां भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 66 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। भारत की दूसरी पारी केवल 34.1 ओवर तक ही चल सकी। इस मैच में भारत को 326 रनों की करारी हार मिली।

58 रन वर्सेज इंग्लैंड, मैनचेस्टर (1952)

भारतीय क्रिकेट टीम साल 1952 में विजय हजारे की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर गई। इस दौरे के तीसरा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला गया जहां भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 21.4 ओवर में केवल 58 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस मैच भारत को पारी और 207 रनों से हार मिली।

58 रन वर्सेज ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन (1947)

1947 यानि भारत के आजादी के वर्ष भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई। लाला अमरनाथ की कप्तानी में खेलने गई भारतीय टीम को पहले टेस्ट की पहली पारी में ही शर्मसार होना पड़ा। इस मैच की पहली पारी में 21.3 ओवर में केवल 58 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। और इस मैच को भारत को पारी और 226 रनों से गंवाना पड़ा।

42 रन वर्सेज इंग्लैंड, लॉर्ड्स (1974)

भारतीय क्रिकेट टीम साल 1974 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर गई। इस दौरे पर दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया। इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में पूरी भारतीय टीम महज 17 ओवर का सामना कर 42 रनों पर ढेर हो गई। और इस मैच को इंग्लैंड ने एक पारी और 285 रनों से जीता।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post 5 ऐसे मौके जब भारतीय बल्लेबाजो ने विदेशो में शर्म से झुका दिया भारत का सिर appeared first on SportzWiki Hindi.