पिछले दो टेस्ट मैचों में अपने प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे हार्दिक पांड्या ने पांच विकेट लेकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पांड्या की गेंदबाजी का जादू चला.
पांड्या ने अपने 6 ओवर की गेंदबाजी में 5 विकेट निकाल कर इंग्लैंड की बल्लेबाजी धराशायी कर दी. इंग्लैंड टीम पहली पारी में 161 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी.
पांड्या ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी गेंदबाजी का श्रेय
टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में ही पांच विकेट निकालना किसी भी गेंदबाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. हार्दिक पांड्या पांच विकेट निकालने के बाद काफी खुश हैं और उन्होंने इसका श्रेय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दिया है.

दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने के बाद हार्दिक पांड्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा
”वह(इशांत शर्मा) मुझे बता रहे थे कि मैं विकेट लेने पर ध्यान ना दूं, अगर सही क्षेत्र में गेंदबाजी करता हूं, तो उन्हें आउट करने में कामयाब रहूंगा. यही चीज़ हम उन्हें बताते हैं और यही दूसरे गेंदबाजों को भी बताते हैं. कसी हुई गेंदबाजी करो, फिर देखो वह क्या करते हैं, उनके धैर्य को देखो. एक बार फिर हमने देखा जिसका परिणाम क्या हुआ.”
इशांत शर्मा ने पहली पारी में 2 विकेट निकाले हैं. इशांत इंग्लैंड की धरती पर प्रभावी गेंदबाज रहते हैं. पहले मैच की दूसरी पारी में इशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे. जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच की पहली पारी में भी इशांत ने 4 विकेट लिए.

खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 124 रन बनाकर 292 रनों की बढ़त बना ली है. टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में ख़राब बल्लेबाजी के चलते भारतीय टीम को एक पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
The post 5 विकेट लेते ही हार्दिक ने विराट और शास्त्री को किया नजरअंदाज, इस साथी खिलाड़ी को दे डाला पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.