भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के मैच हमेशा काफी रोमांचक रहते है. भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच जल्द ही एशिया कप में 18 सितंबर को मैच खेला जाना है.
आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पांच सबसे रोमांचक मैचों के बारे में ही बताएंगे.
31 अक्टबूर 1988 एशिया कप

भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच 1988 के एशिया कप में 31 अक्टबूर को खेला गया भारत-पाकिस्तान का मैच काफी दिलचस्प रहा था. यह मैच एक लो स्कोरिंग मैच था. इस मैच में पाकिस्तान पहले खेलते हुए 142 रन पर आउट हो गई थी.
जवाब में भारतीय टीम भी एक समय अपने 6 विकेट 116 रन पर खो चुकी थी, लेकिन अंत में भारत ने यह मैच मोहिन्दर अमरनाथ की 74 रन की नाबाद पारी के चलते 6 विकेट से जीत लिया था.
19 जून 2010 एशिया कप

भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच 2010 के एशिया कप में 19 जून को दाम्बुला में खेला गया भारत-पाकिस्तान का मैच भी काफी रोमांचक रहा था. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 267 रन बनाये थे. जवाब में भारतीय टीम ने एक गेंद शेष रहते और 3 विकेट शेष रहते इस मैच में जीत हासिल की थी.
3 जून 2000 एशिया कप

भारत और पाकिस्तान के बीच 3 जून 2000 में खेले गये मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 295 रन का एक विशाल स्कोर बनाया था. पाकिस्तान के इस लक्ष्य के जवाब में भारत 251 रन पर आउट हो गई थी.
2 मार्च 2014 एशिया कप

भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मार्च 2014 में एशिया कप का एक मैच खेला गया था. यह मैच एशिया कप के इतिहास का सबसे रोमांचक मैच भी कहा जाता है.
इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 245 रन बनाये थे. जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने एक विकेट और 2 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की थी.
18 मार्च 2012 एशिया कप

18 मार्च 2012 को खेला गया भारत और पाकिस्तान का मैच एक हाई स्कोरिंग मैच रहा था. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 329 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में विराट कोहली की 148 गेंदों पर खेली गई 183 रन की मैराथन पारी ने भारतीय टीम को इस मैच में 6 विकेट से जीत दिला दी थी.
The post एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के 5 ऐसे रोमांचक मुकाबले जब पसर गया था दोनों देशो की गलियों में सन्नाटा appeared first on SportzWiki Hindi.