Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 विकेट लेते ही कपिलदेव से तुलना पर भड़के थे हार्दिक अब इरफ़ान पठान ने पंड्या को दिया करारा जवाब

पिछले कुछ समय से आलोचनाओं का सामना करने वाले हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है. हार्दिक ने एक पारी में पांच विकेट लिए और एक अर्द्धशतक भी लगाया है. इसी बीच हार्दिक अपनी तुलना कपिल देव से करने पर भड़के और ऐसा ना करने के लिए भी कहा है.

वहीं इरफ़ान पठान का कहना है कि हार्दिक को इन सब बातों और तुलना को एक सकारात्मक रूप में लेनी चाहिए. इरफ़ान ने कुछ अपने भी अनुभव बताएं जब उनकी तुलना कपिल देव से की गयी थी.

इरफ़ान ने अनुभवों को साझा करते हुए ये कहा 

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान इरफ़ान ने कहा

”मुझे याद है जब हर कोई मेरे पास आया था और मेरी तुलना कपिल देव से की जा रही थी. मैंने 2006 में पाकिस्तान में अच्छा किया था. शोएब अख्तर के खिलाफ खड़े होकर बल्लेबाजी की थी. इसके बाद पर्थ टेस्ट मैच में और 2007 में वर्ल्ड टी-20 में भी अच्छा किया था.”

इरफ़ान ने कहा

”मैंने ये विशेषाधिकार की तरह महसूस किया. इससे दबाव में आने की बजाय मेरा आत्मविश्वास बढ़ा.”

इरफ़ान पठान को लगता है कि हार्दिक पंड्या को कपिल देव से तुलना पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा

”हर किसी के पास अपना अलग कैरेक्टर होता है. वह चीज़ों को अपने हिसाब से सँभालते हैं. मैं इस समय उनके दिमाग को नहीं पढ़ सकता हूं. लेकिन आप जानते हैं कि कपिल देव जैसे क्रिकेटर बार-बार नहीं आते. एक खिलाड़ी के रूप में इस सब को एक सकारात्मक रूप में लेना चाहिए.”

आगे इरफ़ान ने कहा

”जब मेरी तुलना कपिल देव से होती तो मैं खुद को भाग्यशाली समझता, लेकिन मैं हमेशा कहता कि मैं एक गेंदबाज हूं, जो बल्लेबाजी कर सकता है. जब मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं, तब मैं बल्लेबाज हूं, जब मैं गेंदबाजी कर रहा गेंदबाज हूं”

The post 5 विकेट लेते ही कपिलदेव से तुलना पर भड़के थे हार्दिक अब इरफ़ान पठान ने पंड्या को दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.