Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 ऐसे मौके जब मैदान पर कैमरे के सामने ही एक दुसरे को गाली देने लगे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो

भारतीय टीम के खिलाड़ी कई बार अपने जोश में मैदान पर कुछ ऐसा कर जाते है. जो भारतीय क्रिकेट की छवि को काफी नुकसान पहुंचाता है.

आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसी घटनाओं के बारे में बताएंगे, जिसने भारतीय क्रिकेट की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है.

नेहरा ने दी धोनी को गाली 

साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान एक ऐसा वाकया हुए था. जिसमे आशीष नेहर ने एमएस धोनी को गाली दे डाली थी.  दरअसल, इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 315 रन बनाये थे.

जवाब में जब पाकिस्तान की टीम बिना विकेट खोये 22 रन पर खेल रही थी तो नेहरा की एक गेंद पर धोनी ने शाहिद अफरीदी का कैच छोड़ दिया. धोनी के कैच छोड़ने से आशीष नेहरा गुस्से में आ गये और उन्होंने मैदान पर धोनी को गाली दे डाली थी.

लक्ष्मण ने ओझा को दी थी गाली 

साल 2010 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में एक टेस्ट मैच खेला गया था. इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम को 216 रन का लक्ष्य मिला था.

इस लक्ष्य के जवाब में भारत को एक समय 11 रन की और जरुरत थी और भारत का एक विकेट शेष था. ऐसे समय पर लक्ष्मण के साथ प्रज्ञान ओझा बल्लेबाजी कर रहे थे.

एक मौके पर प्रज्ञान ओझा रन लेना चाह रहे थे. जबकि उन्हें लक्ष्मण मना कर रहे थे. हालाँकि, प्रज्ञान ओझा रन आउट होने से तो बच गये थे, लेकिन अपना आपा खो शांत स्वभाव के वीवीएस लक्ष्मण ने उन्हें गाली दे डाली थी.

धोनी ने दी मनीष पांडे को गाली

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेला गया था. इस मैच में भारतीय पारी का आखिरी ओवर पैटरसन लेकर आये थे और ओवर की दूसरी गेंद खेलने के लिए उनके सामने महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे और धोनी खेलने के लिए तैयार हो रहे थे. तभी धोनी बहुत गुस्से में मनीष पांडे को बोल बैठे, कि “ओ भो…के तू इधर देख ले, उधर कहाँ देख रहा है.”

विराट ने आईपीएल में दी थी ईशान किशन को गाली 

आईपीएल में एक मुकाबला साल 2017 में गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा था. इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने ईशान किशन को गाली दी और काफी गुस्सा दिखाया था.

दरअसल, ईशान किशन इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और जमकर चौके-छक्के लगा रहे थे. ऐसे में मैच के 19वे ओवर में श्रीनाथ अरविंद ने ईशान किशन को बाउंसर गेंद डाली, जिसे ईशान किशन हिट नहीं सके और तभी विराट कोहली ने गुस्सा दिखाया और ईशान किशन को गाली दी. ईशान ने अरविन्द के अगले ही गेंद पर छक्का लगाकर विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी को बल्ले से शानदार जवाब दिया था.

 

नितीश राणा ने विराट को दी थी गाली 

आईपीएल 2018 में आरसीबी और केकेआर के एक मैच के दौरान नितीश राणा ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को आउट करने के बाद अति उत्साह में उन्हें गाली दे डाली थी.

दरअसल, इस मैच में एबी डिविलियर्स और विराट के बीच शानदार साझेदारी चल रही थी. जब नितीश राणा ने विराट को आउट किया तो उन्होंने विराट को गाली दी थी. उनके इस गाली देने वाले सेलिब्रेशन की काफी आलोचना भी हुई थी.

The post 5 ऐसे मौके जब मैदान पर कैमरे के सामने ही एक दुसरे को गाली देने लगे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.