Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 भारतीय खिलाड़ी जो लंबे समय से हैं टीम से बाहर, लेकिन अभी तक नहीं लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है। कुछ खिलाड़ी तो भारतीय टीम का हिस्सा हैं तो कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अंदर-बाहर होते जा रहे हैं लेकिन इस बीच भारत के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं और टीम में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं।

ये पांच खिलाड़ी लंबे समय से टीम से बाहर लेकिन नहीं ले रहे हैं संन्यास

आज हम आपको ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं लेकिन संन्यास नहीं लिया है। तो आईए नजर डालते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों पर…

आरपी सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम में एक समय अपनी स्विंग गेंदबाजी के खासी लोकप्रियता हासिल करने वाले उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह पिछले लंबे समय से टीम से बाहर हैं। आरपी सिंह घरेलू क्रिकेट में अपना दमखम दिखा रहे हैं लेकिन उन्हें भारतीय टीम में वापसी का अभी भी इंतजार है। 32 साल के आरपी सिंह ने इसी उम्मीद के सहारे अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है। उन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच 2011 में खेला था।

प्रवीण कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम में उत्तर प्रदेश के ही तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार एक समय अपनी दोनों तरफ से स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे। भारतीय क्रिकेट में बैड बॉय की छवि बना चुके प्रवीण कुमार भी पिछले लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। घरेलू क्रिकेट में भी अब प्रवीण कुमार की सक्रियता कम होती जा रही है। लेकिन उन्होंने क्रिकेट को बाय-बाय नहीं कहा है। प्रवीण ने अपना आखिरी मैच 2012 में खेला था।

प्रज्ञान ओझा

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के विदाई का पल तो हर किसी को याद है लेकिन क्या उस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओज्ञा शायद ही याद होंगे। प्रज्ञान ओझा का नाम याद नहीं आने की सबसे बड़ी वजह है उनकी उसके बाद से भारतीय टीम से बाहर होना। स्पिन गेंदबाज प्रझान ओझा तब से टीम से बाहर हैं लेकिन अभी तक उन्होंने संन्यास का फैसला नहीं किया है।

इरफान पठान

भारतीय क्रिकेट टीम में एक समय अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से सफलता के नए आयाम तक पहुंचने वाले इरफान पठान इस समय क्रिकेट के मैदान से पूरी तरह से दूर हैं। इरफान को भारत के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों मे माना गया लेकिन इरफान लंबे समय से टीम में जगह नहीं बना सके हैं। इरफान फिर से वापसी करने की पूरी कोशिश में है और उन्होंने इसी कारण से विदा नहीं लिया है। इरफान ने आखिरी मैच 2012 में खेला था।

युसुफ पठानभारतीय क्रिकेट में बड़ौदा के युसुफ पठान का नाम सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक के रूप में लिया जाता है। अपने लंबे-लंबे शॉट्स से गेंदबाजों के लिए खतरा बनने वाले युसुफ पठान का करियर आज खतरें में पड़ा हुआ है। युसुफ भारतीय टीम से तो लंबे समय से बाहर हैं लेकिन वापसी की उम्मीद को लगा बैठे हैं। युसुफ ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच 2012 में खेला था।

Wada Report: For BCCI, except for Yusuf Pathan, a Dope-free year

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post 5 भारतीय खिलाड़ी जो लंबे समय से हैं टीम से बाहर, लेकिन अभी तक नहीं लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.