Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह के अलावा 5 साल से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को हो सकती हैं एशिया कप में वापसी

भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे के बाद 15 से 28 सितंबर के बीच युएई में होने वाले साल 2018 का एशिया कप खेलना जाना है. जिसमे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एशिया की एक और टीम हिस्सा लेगी. एशिया कप की छठी टीम का फैसला क्वालीफायर मुकाबलों से होगा.

विश्व कप को ध्यान में रखते हुए गंभीर और युवराज को मिल सकता है अंतिम मौका 

साल 2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एशिया कप 2018 में गौतम गंभीर और युवराज सिंह को भारतीय टीम का बुलावा आ सकता है. भारतीय टीम के चयनकर्ता 2019 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले युवराज सिंह और गौतम गंभीर को टीम में शामिल करके उन्हें एक अंतिम मौका दे सकते है. युवराज सिंह और गौतम गंभीर अगर एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, तो शायद उन्हें भारतीय वनडे टीम में भी मौका मिल सकता है.

गंभीर 2013 से चल रहे भारतीय वनडे टीम से बाहर 

बता दें, कि गौतम गंभीर के साल 2019 विश्व कप खेलने की बहुत कम उम्मीद है. गौतम गंभीर भारत की वनडे टीम से साल 2013 से बाहर है.

गौतम गंभीर के पास फाइनल जैसे अहम मैचों में रन बनाने की काबिलियत है और वह यह बात साल 2007 के टी-20 विश्व कप व साल 2011 के वनडे विश्व कप में बहुत अच्छी तरह से साबित कर चुके है.

2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ता उनके बड़े मैच में प्रदर्शन करने की क्षमता को देखते हुए साल 2018 के एशिया कप में मौका दे सकते है.

युवराज 2017 से चल रहे बाहर 

युवराज सिंह के दम पर ही भारत की टीम ने साल 2011 का वनडे विश्व कप और साल 2007 का टी-20 विश्व कप जीती थी. युवराज सिंह ने भारत की टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई है.

युवराज सिंह भारत की टीम से जुलाई साल 2017 से बाहर है, लेकिन 2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एशिया कप में युवराज सिंह को खेलने का एक अंतिम मौका मिल सकता है.

 

The post युवराज सिंह के अलावा 5 साल से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को हो सकती हैं एशिया कप में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.