Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के 5 ऐसे नियम जिसने बदल दिया क्रिकेट का पूरा खेल

क्रिकेट के खेल में कई नियम होते है और इन नियमो के तहत ही क्रिकेट के मैच खेले जाते है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में क्रिकेट के उन पांच दिलचस्प नियमों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने क्रिकेट को और ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प बना दिया है.

आइये नजर डालते है पांच ऐसे नियमों पर: 

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पॉवरप्ले 

बता दें, कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पॉवरप्ले का एक नियम होता है. जिसे दर्शक काफी पसंद करते है. दरअसल, पॉवरप्ले के मौके पर फील्डिंग कप्तान अपने दो ही खिलाड़ियों को 30 यार्ड से बाहर रख सकता है.

उसे बाकि खिलाड़ियों को 30 यार्ड के घेरे के अंदर ही रखना पड़ता है. यह नियम 1996 विश्व कप में आया था. हालाँकि, इसे अब इसे वनडे क्रिकेट में 10 ओवर का ही कर दिया गया है. वनडे क्रिकेट में शुरूआती 10 ओवर तक दो ही खिलाड़ी फील्डिंग टीम घेरे से बाहर रख सकती है. टी-20 क्रिकेट में पॉवरप्ले 6 ओवर का होता है.

नो बॉल में फ्री हिट 

आईसीसी ने क्रिकेट को और ज्यादा रोमांचक व दिलचस्प बनाने के लिए अब नो बॉल में फ्री हिट का नियम भी बनाया हुआ है. क्रिकेट का यह नियम भी दर्शकों को खूब पसंद आता है.

हालाँकि, यह नियम दुनिया के किसी भी गेंदबाज को अच्छा नहीं लगता होगा. इस नियम के मुताबिक अगर गेंदबाज किसी भी तरह की नो बॉल करता है, तो उसकी अगली गेंद बल्लेबाज को फ्री हिट के तौर पर मिलती है, जिसका मतलब यह होता है, कि बल्लेबाज किसी भी तरह से आउट नहीं होगा. बल्लेबाज सिर्फ रन आउट ही हो सकता है.

डीआरएस का नियम 

डीआरएस का नियम एक ऐसा नियम है. जो क्रिकेट को और ज्यादा निष्पक्ष बनाता है. इस नियम के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी को गलत आउट दिया जाता है, तो वह अंपायर के फैसले को चुनौती दे सकता है.

टी-20 क्रिकेट में दोनों पारियों में दोनों टीमों को एक-एक डीआरएस मिलता है. वनडे क्रिकेट में यह संख्या बढ़कर दो हो जाती है. वही टेस्ट क्रिकेट में हर पारी में टीम के पास दो डीआरएस होते है.

थर्ड अंपायर नियम 

क्रिकेट के लगभग 115 साल तक तीसरा अंपायर नहीं होता था, लेकिन 1990 के दशक में खेल को और ज्यादा निष्पक्ष बनाने के लिए आईसीसी ने तीसरे अंपायर का नियम लाया.

आज क्रिकेट के खेल में तीसरे अंपायर की एक बहुत अहम भूमिका होती है. इस खेल को और ज्यादा निष्पक्ष बनाने में तीसरे अंपायर के नियम का एक बहुत बड़ा योगदान है.

बल्लेबाज को नहीं मिल सकता अब रनर 

बता दें, कि पहले अगर कोई भी बल्लेबाज चोटिल हो जाता था, तो उसकी जगह रनर के तौर पर दूसरा बल्लेबाज मिल जाता था और चोटिल  खिलाड़ी अपनी पारी को आगे बढ़ा लेता था, लेकिन आईसीसी के अब नये नियमों के मुताबिक बल्लेबाज को रनर नहीं मिलता है. बल्लेबाज अपनी रनिंग अगर खुद करना चाहता है. तभी वह बल्लेबाजी कर सकता है. वरना वह बल्लेबाज रिटायर हर्ट हो जाता है.

The post क्रिकेट के 5 ऐसे नियम जिसने बदल दिया क्रिकेट का पूरा खेल appeared first on SportzWiki Hindi.