Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 5 विकेट से हराया, जीत में चमका यह दिग्गज खिलाड़ी

आज गुरूवार, 23 अगत्स को इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के मध्य चार टीमों के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला का पांचवा मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

जहाँ मुकाबले की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ए की टीम के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ की.

सिराज एक बार फिर बने हीरो

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा अच्छा ना रहा. टीम अपनी पारी के निर्धारित 50 ओवर भी ना खेल सकी और 31.4 ओवर के खेल में मात्र 151 रनों के मामूली से स्कोर पर सिमट गयी.

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए ए श्टन एगर ने सबसे ज्यादा 34 और कप्तान ट्रेविस हेड ने 24 रन बनाये. इंडिया ए की टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खाते में सबसे ज्यादा चार, तथा स्पिन गेंदबाज कृष्णप्पा गोव्तम के हाथ तीन विकेट लगे. अन्य गेंदबाजों में दीपक चाहर, कृणाल पंड्या और खलील अहमद एक एक विकेट लेने में कामयाब हुए.

लक्ष्य मिला 152

इंडिया ए की टीम को मैच जीतने के लिए आसान सा दिखने वाला 152 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन की शुरुआत एकदम निराशाजनक रही. मात्र 29 रनों के भीतर टीम के चार बड़े विकेट गिर गये. सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ 4, सूर्यकुमार यादव 15, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले चलते बने. कप्तान श्रेयस अय्यर भी 4 रन बनाकर ही आउट हो गये.

चार विकेट गिरने के बाद अनुभवी अम्बाती रायुडु और ऑल राउंडर कृणाल पंड्या ने पारी को संभाल लिया. कृणाल पंड्या और अम्बाती रायुडु ने पांचवे विकेट के लिए शानदार 109 रनों की सझादेरी निभाई.

अम्बाती रायुडु ने नाबाद 62 रनों की लाजवाब पारी खेली और टीम को जीत के दरवाजे तक पहुँचाने में एक अहम भूमिका निभाई. इंडिया ए की टीम यह मैच पूरे पांच विकेट से जीतने में सफल रही.

The post इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 5 विकेट से हराया, जीत में चमका यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.