2014 में धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट का कप्तान बनाया गया था. इसके बाद पिछले वर्ष धोनी ने सीमित ओवरों की भी कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया और कोहली को कमान सौंप दी गयी.
तब से विराट कोहली भारतीय टीम के तीनों फ़ॉर्मेट के कप्तान हैं. वहीं ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो धोनी की कप्तानी में तो खेलते हुए नजर आए. मगर विराट कोहली की कप्तानी में नही मिला मौका.
5. प्रज्ञान ओझा

प्रज्ञान ओझा ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. भारत की ओर से ओझा ने 18 वनडे और 24 टेस्ट मैच धोनी की कप्तानी में खेले.
ओझा ने अपना अंतिम टेस्ट 2013 को जबकि अंतिम वनडे मैच 2012 को भारतीय टीम की ओर से खेला था. वहीं विराट कोहली की कप्तानी में ओझा टीम में जगह नही बना पाए.
4. इरफ़ान पठान

इरफ़ान पठान कभी भारतीय टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज रहे हैं. इरफ़ान ने 120 वनडे मैच खेले. जिसमें 5.27 की इकॉनमी से 173 विकेट लिए हैं. बल्लेबाजी में भी इरफ़ान ने 1544 रन बनाए हैं.
टेस्ट में इरफ़ान ने 29 मैच खेले हैं, जिसमें 100 विकेट लिए हैं और 1105 रन बनाए. इरफ़ान ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2012 को खेला था. विराट कोहली की कप्तानी में इरफ़ान एक भी मैच नही खेल पाए.
3. युसूफ पठान

युसूफ पठान अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि वह एक ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. भारत के लिए युसूफ ने 57 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 810 रन बनाए हैं. जबकि गेंदबाजी में युसूफ ने 33 विकेट लिए.
युसूफ ने आखिरी मैच 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. विराट कोहली की कप्तानी में युसूफ ने एक भी मैच नही खेला है. जबकि आईपीएल में वह अच्छा करते हुए नजर आते हैं.
2. पियूष चावला

उत्तर प्रदेश के पियूष चावला एक गेंदबाज ऑल राउंडर हैं. पियूष की स्पिन गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत गुगली है. चावला ने भारतीय टीम की ओर से 3 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले हैं. पियूष ने भारत के लिए आखिरी मैच 2012 में टी-20 खेला था. इसके बाद वह किसी भी फ़ॉर्मेट में जगह नही बना पाए.
1. मनोज तिवारी

मनोज तिवारी एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. मगर चोटिल होने की वजह से वह अपने करियर को अधिक ऊँचाइयों पर नही ले जा सके. भारतीय टीम के लिए मनोज ने 12 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले हैं.
मनोज ने भारत के लिए अंतिम वनडे मैच 2015 को ज़िम्बाम्वे के खिलाफ खेला था. विराट कोहली की कप्तानी में अभी तक मनोज तिवारी को एक भी मौका नही मिला है.
The post महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में छाए रहे ये 5 खिलाड़ी लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में नही मिला एक भी मौका appeared first on SportzWiki Hindi.