हाल में ही भारत की फील्डिंग काफी शानदार रही है. टीम के पास इस समय विराट कोहली, मनीष पाण्डेय, रोहित शर्मा, और शिखर धवन जैसे शानदार फील्डर हैं, लेकिन एक समय टीम के पास कुछ ख़ास ही अच्छे फ़ील्डर होते थे,लेकिन उनकी क्षमता भी उन्हें टीम में ज्यादा देर नही रोक सकी और उन्हें भी टीम से बाहर होना पड़ा था.
मोहम्मद कैफ

2000 की शुरुआत में ही टीम में कैफ अपनी फ़ील्डिंग की वजह से जाने जाते थे. इस दौरान वो मैदान के चारों ओर अपनी कैचिंग की वजह से जाने जाते थे. पकिस्तान के खिलाफ 2004 में उनकी कैच को भी आज भी याद किया जाता है. लेकिन कैफ अपनी फील्डिंग की तरह अपनी फॉर्म को भी बरक़रार नही रख पाए और टीम से बाहर हो गए और कभी भी टीम में वापसी नही कर पाए और आज कैफ ने संन्यास ले लिया है.
हेमांग बदानी
बदानी हमेशा से ही टीम इंडिया के स्टार फ़ील्डर में से रहें, लेकिन वो भी कभी भी अपनी बल्लेबाज़ से टीम में कुछ ख़ास नही कर सके और टीम से बाहर हो गए. बदानी के बाहर होने से टीम में वो फिर से टीम में जगह नही बना सके.
सुरेश रैना

रैना हमेशा से टीम के स्टार फ़ील्डर में से एक रहें है. हाल में सालों में रैना के फॉर्म में लगातार गिरावट आई है. जिस वजह से वो भी अपनी टीम में जगह खो चुके है. हाल में ही इंग्लैंड में खिलाफ उन्होए वन डे सीरीज में वापसी की थी, लेकिन वो कुछ ख़ास नहीं कर सके थे.
युवराज सिंह

युवराज सिंह को भारत के सबसे अच्छा फ़ील्डर माना जाता है. लेकिन कैंसर की वजह से उनका करियर ख़राब हो गई. कैंसर का इलाज करने के बाद युवराज सिंह ने एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी करने की कोशिश की,लेकिन वो अपना पुराना जादू बरक़रार नही रख सके और टीम से बाहर हो गए.
रविन्द्र जडेजा

जडेजा को टीम का सबसे शार्प फ़ील्डर माना जाता है. जडेजा कई बार अपनी इस क्षमता को साबित भी कर चुकें है, लेकिन ख़राब गेंदबाज़ी फॉर्म की वजह से भी वो टीम से बाहर हैं.
The post इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का नहीं था फील्डिंग में कोई सानी, लेकिन खराब बल्लेबाजी की वजह से हुए बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.