भारतीय टीम को 15 सितंबर से 28 सितंबर के बीच युएई में होने वाले साल 2018 के एशिया कप में हिस्सा लेना है. इसके बाद अक्टबूर में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सीरीज खेल सकती है. हालाँकि, अबतक इस सीरीज में कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.
वही नवंबर से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. जिसके मैचों के डेट भी आ चुकी है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20 मैचों, पांच टेस्ट मैचों व तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत 21 नवंबर को होने वाले टी-20 मैच से करेगी.
ऑस्ट्रेलिया दौरा भारतीय टीम के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है, इसलिए इस दौरे के चलते भारतीय टीम के चयनकर्ता कुछ सीनियर खिलाड़ियों को एशिया कप में आराम दे सकते है.
विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार क्रिकेट खेल रहे है और वह तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेलते है. ऐसे में अब उन्हें आराम की काफी जरुरत है.
ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे को देखते हुए व विराट के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ता विराट कोहली को आराम दे सकते है. विराट के आराम के बाद एशिया कप में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को मिल सकती है.
शिखर धवन

ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे को देखते हुए भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को भी एशिया कप में आराम मिल सकता है. धवन ने भी इंग्लैंड दौरे में तीनों फॉर्मेट में हिस्सा लिया है.
वह भी काफी थकान महसूस कर रहे होंगे, इसलिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे से पहले तरोताजा रखने के लिए एशिया कप में आराम दिया जा सकता है.
केएल राहुल

केएल राहुल ने भी इंग्लैंड के दौरे में तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है. वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में काफी थके हुए भी नजर आ रहे है, इसलिए उनकी इस थकान को दूर करने के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ता उन्हें एशिया कप में आराम दे सकते है और ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे में उन्हें पूरी तरह से तरोताजा कर सकते है.
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह बर्तमान में भारतीय टीम के सबसे अहम गेंदबाज है. उनकी अहमियत और उन्हें हाल में हुई इंजरी को समझते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ता उन्हें एशिया कप में आराम दे सकते है और उनका सही तरह से इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे में कर सकते है.
कुलदीप यादव

भारतीय टीम के युवा स्पिनर कुलदीप यादव ने भी हाल में काफी क्रिकेट खेला है. वह विदेशी जमीनों पर काफी कामयाब साबित हुए है. उन्होंने साउथ और इंग्लैंड दोनों दौरो पर भारतीय टीम के लिए विकेट निकाले है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी वह भारतीय टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकते है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ता उन्हें एशिया कप में आराम दे सकते है.
The post ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए एशिया कप में कप्तान विराट कोहली समेत इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता हैं आराम appeared first on SportzWiki Hindi.