Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप से पहले भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं ये 5 युवा तेज गेंदबाज, तीसरे के मैक्ग्रा भी हैं फैन

भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से लगातार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के दौर के बीच कई युवा खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया।

हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना टेस्ट डेब्यू किया तो वहीं युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को टेस्ट में मौका दिया।

इन पांच गेंदबाजों को जल्द मिल सकता है मौका

जिस तरह से युवा खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम के दरवाजे खुले हुए हैं उससे तो आने वाले समय में कई खिलाड़ी जगह पाने को बेताब हैं और उन्हें टीम में जगह मिल भी सकती है। तो आज हम आपको बताएंगे भारतीय क्रिकेट के उन पांच गेंदबाजों के बारे में जो निकट भविष्य में पा सकते हैं नेशनल टीम में जगह……

प्रसिद्ध कृष्णा

कर्नाटक के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से घरेलु क्रिकेट में खूब जलवा बिखेरा है। उन्हें अपने उसी प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में इस साल कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने मौका दिया जहां उन्होंने जबरदस्त प्रभावित किया।

प्रसिद्ध कृष्णा की काबिलियत को देखते हुए उन्हें अब भारत-ए की टीम में भी खेलने का मौका मिल गया है, जहां उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। अगर उनका यहीं प्रदर्शन जारी रहा तो उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में भी एन्ट्री मिल सकती है।

अंकित राजपूत

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत पिछले कुछ साल से घरेलु क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अंकित राजपूत ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। इसी तरह से उन्होंने इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए भी शानदार गेंदबाजी की। अंकित राजपूत को भारत-ए की टीम में भी जगह दी वहां भी इन्होंने अपना प्रभाव छोड़ने में कोई कमी दिखायी। वो दिन दूर नहीं जब अंकित राजपूत इसी तरह से टीम इंडिया में शामिल हो जाए।

रजनीश गुरबानी

विदर्भ के युवा तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने अपनी टीम को 2017-18 का रणजी टाइटल दिलवाने में सबसे बड़ी भूमिका निभायी। रजनीश गुरबानी ने अपने स्विंग गेंदबाजी से बहुत प्रभावित किया है। उनकी स्विंग गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार जैसा कमाल नजर आया।

14 प्रथम श्रेणी मैचों में 71 विकेट अपने नाम कर चुके रजनीश को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण दुलीप ट्रॉफी में मौका मिला। वहां भी उन्होंने इंडिया रेड-इंडिया ग्रीन के बीच खेले गए मैच की एक पारी में 7 विकेट हासिल किए। इस तरह का प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया का टिकट दे सकता है।

नवदीप सैनी

दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पिछले कुछ समय से लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर रहे हैं। नवदीप सैनी को इसी कारण से हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में टीम में मौका दिया था, लेकिन अंतिम-11 का हिस्सा नहीं बन सके। इसके बाद नवदीप सैनी ने इंडिया-ए के लिए भी अपनी गेंदबाजी से खूब विकेट हासिल कर आने वाले समय में भारतीय टीम में शामिल होने की दावेदारी पेश की है।

क्रुणाल पंड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी इन दिनों छाए हुए हैं। क्रुणाल पंड्या ने पिछले कुछ सालों से घरेलु क्रिकेट में अपनी स्पिन गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है।

क्रुणाल को भारत-ए की टीम में भी जगह दी गई जहां उनका प्रभाव जारी है। क्रुणाल पंड्या में एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी काबिलियत नजर आती है। ऐसे में उन्हें भी जल्द ही भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विश्वकप से पहले भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं ये 5 युवा तेज गेंदबाज, तीसरे के मैक्ग्रा भी हैं फैन appeared first on SportzWiki Hindi.