क्रिकेट के खेल में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनते व टूटते रहते है. आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम के एक मुख्य गेंदबाज के एक बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे.
जिस शर्मनाक रिकॉर्ड की बात हम कर रहे है उस शायद रिकॉर्ड पर शायद आप विश्वाश भी नहीं कर पाएंगे, लेकिन हमारे द्वारा बताया गया वह रिकॉर्ड 100 प्रतिशत सच है.
जिस रिकॉर्ड की बात हम कर रहे है वह रिकॉर्ड किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के पिटाने का है.
रविन्द्र जडेजा ने पिटाये हुए है 6 लगातार गेंदों पर 6 छक्के

हम जानते है, कि आप इस बात से हैरान जरुर हो गये होंगे, लेकिन यह सच है, कि भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर रविन्द्र जडेजा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6 लगातार गेंदों पर 6 छक्के पिटाये थे.
साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिटाये थे लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के

रविन्द्र जडेजा ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाये है. यह मैच साल 2010 के टी-20 विश्वकप का मैच था. यह मैच वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन स्टेडियम में खेला गया था और यह मैच सुपर-8 का मैच था.
इस तरह पिटाये थे लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के

दरअसल, इस मैच में भारत की टीम ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए एक धमाकेदार शुरूआत की थी.
ऑस्ट्रेलिया की पारी का चौथा ओवर लेकर रविन्द्र जडेजा आये थे. जडेजा की 3.4, 3.5 और 3.6 गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज शेन वाटसन ने लगातार तीन छक्के लगा दिए थे.
इसके बाद कप्तान धोनी ने जडेजा को अगला ओवर 10वें ओवर में दिया और जडेजा के इस ओवर की 9.1, 9.2 और 9.3 ओवर की गेंद में भी ऑस्ट्रेलिया के दुसरे ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने लगातर तीन छक्के लगा दिए. इस तरह भारत के स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा ने इस मैच में अपनी लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के पिटा डाले थे.
जडेजा ने अपने 2 ओवर में दे डाले थे 38 रन

रविन्द्र जडेजा ने इस मैच में अपने 2 ओवर में 19.00 की इकॉनामी रेट से कुल 38 रन दिए थे. जडेजा की इस खराब गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम को इस मैच में 49 रन की एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.
ऑस्ट्रेलिया के बनाये गये 184 रन के जवाब में भारतीय टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 135 रन पर ही आल आउट हो गई थी.
The post 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के पिटा भारत को शर्मसार कर चूका हैं यह दिग्गज भारतीय गेंदबाज, आज भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.