Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एरोन फिंच ने 6,6,6,6,6,6,6, के तूफानी शतकीय पारी की मदद से तोड़ा रोहित के शतको का रिकॉर्ड

जिस तरह भारत में आईपीएल खेला जाता है. उसी तरह इनदिनों इंग्लैंड की धरती में इनदिनों नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट खेला जा रहा है. जिसमे दुनिया भर के क्रिकेटर खेल रहे है.  3 अगस्त शुक्रवार को नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में एक मैच सरे की टीम और मिडिलसेक्स की टीम के बीच खेला गया. इस मैच में एरोन फिंच ने अपने तूफानी शतक के दम पर सरे की टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी.

फिंच ने 52 गेंदों पर लागाया 117 रन का शतक 

आपकों बता दें, कि इस मैच में मिडिलसेक्स की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मिडिलसेक्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाये.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सरे के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय और एरोन फिंच ने अपनी टीम को एक विस्फोटक शुरूआत दिलाई और दोनों ने 13.4 ओवर में ही 194 रन बना डाले.

इसके बाद जब जेसन रॉय 37 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए, तो एरोन फिंच गेंदबाजो की धुनाई करते रहे और उन्होंने 52 गेंदों पर 117 रन की एक विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को 9 विकेट से 16 ओवर में ही जीत दिला दी.

एरोन फिंच ने अपनी इस शानदार पारी में 11 चौके व 8 छक्के लगाये. एरोन फिंच को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से भी नवाजा गया.

फिंच ने तोड़ा रोहित के पांच टी-20 शतक का रिकॉर्ड 

आपकों बता दें, कि एरोन फिंच ने अपने 6 टी-20 शतक पूरे कर लिए है. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में कुल 5 शतक बनाये हुए है और अब एरोन फिंच ने टी-20 क्रिकेट में 6 शतक बना लिए है.

आपकों बता दें, कि टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है. गेल ने टी-20 क्रिकेट में कुल 21 शतक लगाए हुए है.

 

The post एरोन फिंच ने 6,6,6,6,6,6,6, के तूफानी शतकीय पारी की मदद से तोड़ा रोहित के शतको का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.