Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

6 साल पहले आज ही के दिन वीवीएस लक्ष्मण ने लिया था सन्यास, धोनी को लेकर किया था ये खुलासा

आज यानि 19 अगस्त का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े झटके में से एक रहा था। इसी दिन 2012 में भारतीय क्रिकेट टीम के मध्य क्रम के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे वीवीएस लक्ष्मण ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था। ये दिन भारतीय टीम के लिए बहुत ही बड़ी खालीपन लेकर आया था।

जब आज ही के दिन 6 साल पहले वीवीएस लक्ष्मण ने अचानक से लिया संन्यास

वीवीएस लक्ष्मण ने जिस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना योगदान दिया है उससे तो उनका इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहना वाकई में एक बहुत बड़ा झटका था। वीवीएस लक्ष्मण के संन्यास में खास बात तो ये रही कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया था, लेकिन उन्होंने अचानक ही इससे पहले संन्यास का फैसला कर लिया। उनके इस फैसले से हर किसी को बड़ी हैरानी हुई आखिर अचानक से ऐसा क्या हो गया कि वीवीएल लक्ष्मण ने संन्यास का फैसला कर लिया।

लक्ष्मण के संन्यास की कहानी में धोनी की भूमिका

आज भारत के सबसे शानदार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण के संन्यास को 6 साल पूरे हो गए, लेकिन उनके इस फैसले के दौरान एक विवाद छाया रहा और उनकी यादें आज तक हर किसी के जेहन में हैं। ये विवाद था तब के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को इस संन्यास समारोह में आमंत्रण देने या नहीं देने को लेकर…..

लक्ष्मण का खुलासा धोनी को दी थी इस समारोह में आने का न्योता

वैरी-वैरी स्पेशल बल्लेबाज रहे लक्ष्मण ने हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में एक संन्यास समारोह का आयोजन कर क्रिकेट से अलविदा कहने का फैसला किया और उन्हों ने इस दौरान उन्होंने कप्तान धोनी से संपर्क नहीं होने का खुलासा किया था।

लक्ष्मण ने कहा था कि मैंने धोनी से संपर्क करने की बहुत कोशिश की, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं उनसे संपर्क करना और उन तक पहुंचना बहुत मुश्किल है।

धोनी ने आमंत्रण मिलने की बात से किया था इनकार

लक्ष्मण ने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी से संपर्क की कोशिश करने की बात का खुलासा किया, तो वहीं महेन्द्र सिंह धोनी ने लक्ष्मण की बात को सिरे से खारिज कर दिया और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मैच से पहले पत्रकार के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें लक्ष्मण के द्वारा इस समारोह में आमंत्रित ही नहीं किया गया।

क्या वाकई में धोनी और लक्ष्मण के बीच नहीं थे अच्छे रिश्तें

वैसे सच्चाई क्या है वो तो धोनी और लक्ष्मण ही जानते हैं, लेकिन दो बड़े खिलाड़ियों ने इस तरह का खुलासा कर हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वीवीएस लक्ष्मण और महेन्द्र सिंह धोनी के बीच रिश्ते अच्छे थे? क्या धोनी के कारण वीवीएस लक्ष्मण ने अचानक से संन्यास लिया?

वीवीएस लक्ष्मण का रहा बेहतरीन करियर

खैर इन सबके बीच आपको वीवीएस लक्ष्मण के इंटरनेशनल रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं। लक्ष्मण भारतीय टेस्ट टीम का सबसे अहम हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने कई मैचों में भारत के लिए संकटमोचक की भूमिका निभायी और भारत को मैच जीताए या मैच में हार से बचाया।

वीवीएस ने अपने करियर में 134 टेस्ट और 86 वनडे मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 45.97 की औसत से 8781 रन बनाए और इस दौरान खासकर क्रिकेट का पावर आउस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीब 50 की औसत से 2434 रन बनाए जिसमें उनकी 281 रनों की ऐतिहासिक पारी भी शामिल है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post 6 साल पहले आज ही के दिन वीवीएस लक्ष्मण ने लिया था सन्यास, धोनी को लेकर किया था ये खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.