आज फ्रेंडशिप डे है. फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है. आज पूरी दुनिया फ्रेंडशिप डे मना रही है. पूरी दुनिया में लोग अपने दोस्तों के साथ इस दिन को जोरों शोरों से सेलिब्रेट करते हैं. दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसे हम खुद चुनते हैं.
इस रिश्ते का कोई मोल नहीं है. दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों की बात की जाये तो उसमें दोस्ती जरूर आएगा. आज इस खास मौके पर हम टीम इंडिया के कुछ दोस्तों के बारे में बताएंगे. हम उन दोस्तों के बारे में बताएंगे जो एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं.
रैना-धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व सुरेश रैना के बीच की बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं है. ये दोनों एक दूसरे को बहुत मानते हैं यही कारण है कि इनके परिवार की भी नजदीकियां बढ़ गयी है.
एम एस धोनी और सुरेश रैना ने लगभग एक साथ क्रिकेट शुरू किया था. धोनी ने जहां 2004 में वनडे डेब्यू किया, वहीं रैना एक साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े. दोनों ही मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और दोनों के खेलने का तरीका भी लगभग एक सा है.
धोनी ने अपनी कप्तानी में सुरेश रैना पर जो भरोसा जताया वो किसी से छिपा नहीं है. यही नहीं आईपीएल के पहले सीजन से ये एक टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए आ रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर- विनोद कांबली

भारतीय क्रिकेट में दोस्ती के किस्से कई है, लेकिन जो किस्सा सबसे हटकर है वो दोस्ती है सचिन रमेश तेंदुलकर और विनोद कांबली की. दोनों बचपन के यार. स्कूली दिनों से ही जबरदस्त क्रिकेटर और एक ही गुरू के चेले.
दुनिया के सामने सचिन और कांबली की दोस्ती पहली बार तब सामने आई जब इन दोनों के बीच स्कूली क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप हुई थी. बचपन की ये अनमोल दोस्ती स्कूली क्रिकेट और रणजी क्रिकेट का सफर पूरा करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट तक भी पहुंची.
राहुल द्रविड़ – अनिल कुंबले

बहुत कम लोगों को पता है कि राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के बीच बेहद गहरी दोस्ती है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने साथ में टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं.
अनिल कुंबले एक आक्रामक स्पिनर थे, जब भी वो गुस्से में होते थे तो सचिन, गांगुली भी उन्हें शांत नहीं करा पाते थे. ऐसे में सिर्फ राहुल द्रविड़ ही ऐसे इंसान थे, जो कुंबले को संभालते थे.
रोहित शर्मा- युजवेंद्र चहल

टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा वैसे तो रिज़र्व रहना पसंद करते हैं. हमेशा गंभीर मुद्रा में रहने वाले रोहित को अगर टीम में कोई छेड़ता है तो वो हैं युजवेन्द्र चहल. चहल और रोहित के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. इसका उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल जाता है.
शिखर धवन-विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के बीच भी गहरी दोस्ती है. ये दोनों खिलाड़ी दिल्ली से हैं. एक साथ दोनों ने अपना कीमती समय क्रिकेट के मैदान पर बिताया है. दोनों आपस में हमेशा हंसी मजाक करते दिख जाते हैं.
रोहित शर्मा– प्रज्ञान ओझा

क्रिकेटर रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा काफी करीबी दोस्त हैं। रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा ने एक साथ डेक्कन चार्जस और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए खेला है, इसलिए दोनों एक-दूसरे को बहुत ही अच्छी तरह से जानते हैं
The post फ्रेंडशिप-डे स्पेशल: टीम इंडिया के इन 6 खिलाड़ियों की जोड़ी एक दूसरे पर छिड़कती हैं जान appeared first on SportzWiki Hindi.