Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सन्यास लेने के 6 साल बाद भी सचिन तेंदुलकर के आस-पास भी नही हैं कोई बल्लेबाज

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साल 2012 में वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड भी उनके नाम है, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए।

सचिन ने लगाये हैं सबसे ज्यादा चौके

वनडे मैचों में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम ही है। अपने करियर के 463 मैचों की 452 पारियों में उनके बल्ले से 2016 चौके निकले हैं।

उनके बाद इस सूची में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का नाम आता है। जयसूर्या ने सचिन से सिर्फ 19 पारियां कम खेली है, लेकिन वह 516 चौके पीछे हैं। यानी उनके बल्ले से 1500 चौके निकले हैं।

बाकि बल्लेबाज और भी पीछे

जयसूर्या के बाद इस सूची में उनके ही हमवतन कुमार संगकारा का नाम आता है। संगकारा ने 380 पारियों में 1385 चौके जड़े हैं। इसके अलावा शीर्ष 10 में क्रमशः रिकी पॉन्टिंग, एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान और क्रिस गेल का नाम आता है। इन सभी बल्लेबाजों ने एक हजार से ज्यादा चौके जड़े हैं।

इन सब के अलावा सिर्फ ब्रायन लारा ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक हजार से ज्यादा चौके जड़े हैं।

वर्तमान खिलाड़ियों में कोई टॉप 15 में भी नहीं

टॉप 15 की बात की जाये तो उसमें वर्तमान ने वनडे क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों में किसी का नाम शामिल नहीं है। इसमें विराट कोहली 203 पारियों में 910 चौके के साथ 17वें स्थान पर काबिज हैं। उनमें कभी काफी क्रिकेट बची है ऐसे में उम्मीद है कि वह और ऊपर जाएंगे लेकिन सचिन के पास पहुंचा मुश्किल ही दिखता है।

वर्तमान खिलाड़ियों में उनके अलावा युवराज सिंह के 908 चौके के साथ विराट के पीछे 18वें, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम आमला और श्रीलंका के उपुल थरंगा के 785 चौके के साथ 22वें और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 776 चौके के साथ 25वें स्थान पर हैं।

नोट: सभी आंकड़ें 8 अगस्त 2018 तक के हैं

The post सन्यास लेने के 6 साल बाद भी सचिन तेंदुलकर के आस-पास भी नही हैं कोई बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.