भारतीय क्रिकेट टीम जब भी विदेशी दौरे पर जाती है तो सारी नजरें गेंदबाजों पर जो ठहरती है। भारतीय टीम के गेंदबाज के प्रदर्शन को बहुत ही करीबी से देखा जाता है। क्योंकि विदेशी की स्विंग पिचों पर बल्लेबाज को लिए तो थोड़ा मुश्किल आती है लेकिन टीम के गेंदबाजों को अपना दमखम दिखाना होता है।

भारतीय गेंदबाज पर लोग अक्सर ही उठाते हैं सवाल
पिछले काफी समय से ये माना जाता है कि भारतीय क्रिकेट टीम को बल्लेबाज ही मैच जीताते हैं। बल्लेबाजी जब भी फुस्स होती है तो सारी जिम्मेदारी गेंदबाजों पर आ जाती है, लेकिन गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं। भले ही फैंस ये सभी तरह की बातें कर रहे हों लेकिन इस बात में सच्चाई नहीं है।

इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजों ने ही की थी जीत की तैयारी
जैसे अगर हम इंग्लैंड में भारतीय टीम की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को ही देख ले तो भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम को दोनों ही पारियों में ऑल आउट किया।
भारतीय बॉलिंग ब्रिगेड तो तो अपना काम कर दिया लेकिन बल्लेबाज उनकी मेहनत को अंजाम तक नहीं पहुंचा सके और भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

पिछले सात ओवरसीज टेस्ट मैच में बॉलिंग ब्रिगेड ने निकाले हैं सभी विकेट
इसी तरह से बॉलिंग ब्रिगेड के शो का ये पहला मौका नहीं है। बल्कि भारतीय टीम के भारत के बाहर खेले गए पिछले 7 टेस्ट मैच देखे जाए तो हर मैच में गेंदबाजों ने विरोधी टीम के 20 विकेट हासिल किए।
भारतीय गेंदबाजों के पिछले 7 मैचों के आपके सामने हम आंकड़े पेश करने जा रहे हैं उससे कहीं ना कहीं उन आलोचकों को करारा जवाब मिल जाएगा जो ये कहते नहीं थकते हैं कि गेंदबाज भारत से बाहर विकेट नहीं निकाल पाते हैं।

1)आपको बता दें कि भारतीय टीम पिछले साल 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर गई थी। वहां पर भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तीनों ही टेस्ट मैचों में श्रीलंका को दोनों पारियों में ऑल आउट किया।
2)जिसके बाद इस साल की शुरूआत में विराट की सेना दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई वहां भी गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हर पारी में आउट किया।
3)साथ ही एक बार फिर से इंग्लैंड के दौरे पर बॉलिंग ब्रिगेड ने पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पारी के दोनों पारियों के सभी विकेट निकाले।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विदेशो में खेले गये पिछले 7 टेस्ट मैच में 20-20 विकेट लेने के बाद भी गेंदबाजो को हार का जिम्मेदार ठहराना गलत appeared first on SportzWiki Hindi.