तमिलनाडु प्रीमियर लीग के बाद अब देश में कर्नाटक प्रीमियर लीग खेली जा रही है। इस लीग में आज बैलरी टस्कर्स का सामना बंगलौर ब्लास्टर्स से हुआ. इस मैच में आज टॉस जीत बैलरी टस्कर्स ने गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
अर्शदीप बरार ने खेली विस्फोटक पारी

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लास्टर्स की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज़ केबी पवन एक रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान रॉबिन उथप्पा भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और सिर्फ एक रन बना के आउट हो गए। उनके आउट होंने के बाद पवन देशपांडे भी डक पर आउट हो गए।
उनके आउट होने के बाद विश्नाथ भी 14 रन बना के आउट हो गए, उनके आउट होने के बाद अर्शदीप बरार सिर्फ 34 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 छक्के और 1 चौका लगाया। उनकी इस पारी वजह से ब्लास्टर्स ने 168 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ से टस्कर्स ने टी प्रदीप ने शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने तीन विकेट हासिल किये।
टस्कर्स को मिली हार

टस्कर्स की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रहा. टीम के लिए स्वप्निल सिर्फ 3 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद देवदत्त भी 19 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद अभिनव मनोहर ने सिर्फ 28 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए।
उनकी इस पारी की वजह से टस्कर्स ने जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. हालांकि निचलेक्रम के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर सके और जल्द आउट हो गए. जिस वजह से टस्कर्स को हार का सामना करना पड़ा। टीम के मनोज ने शानदार गेंदबाज़ी की।
इस दौरान उन्होंने तीन विकेट हासिल किये। उनकी इस गेंदबाज़ी की वजह से टस्कर्स को हार का सामना करना पड़ा. उनके लिए वी कौशिक ने भी दो विकेट हासिल किये। उन्होंने सिर्फ 20 रन दिए।
The post कर्नाटक प्रीमियर लीग: जीत के करीब जा कर लड़खड़ाई बैलरी टस्कर्स, अर्शदीप ने मात्र 7 गेंद में बनाये 52 रन appeared first on SportzWiki Hindi.