Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब मलिक ने भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो भारतीयों का दिल

भारत में आज 15 अगस्त बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की 72वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है. इसी बीच बॉर्डर पार पाकिस्तान देश के दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक ने भारत के देशवासियों व अपनी पत्नी सानिया मिर्जा को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.

शोएब ने खास अंदाज में दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक ने भारत के देशवासियों व अपनी पत्नी सानिया मिर्जा को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “दुनिया में जहां भी कही भारत के लोग है (खासतौर पर एक मेरे घर पर भी) उन्हें स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद”

यहाँ देखे शोएब मलिक का ट्वीट 

 

 

 

सीपीएल खेलने में है व्यस्त 

बता दें, कि पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक इनदिनों वेस्टइंडीज में चल रही कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे है. शोएब मलिक सीपीएल में गयाना अमेजन वरियर्स टीम के कप्तान है. गयाना की टीम अपने शुरूआती 3 मैच खेलकर 2 मैच जीत चुकी है और वह पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

शोएब मलिक जल्द बनेंगे पिता  

बता दें, कि शोएब मलिक जल्द ही पिता बनने वाले है. उनकी पत्नी सानिया मिर्जा अक्टबूर के महीने में एक बच्चे को जन्म देने वाली है. सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी. हालाँकि, दोनों की इस शादी की काफी आलोचना भी हुई थी.

शानदार रहा है शोएब मलिक का क्रिकेट करियर 

शोएब मलिक का क्रिकेट करियर शानदार रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अबतक 35 टेस्ट मैच, 261 वनडे मैच और 98 टी-20 मैच खेले है.

शोएब मलिक ने टेस्ट में 35.15 की औसत से 1898 रन बनाये है. वही शोएब मलिक ने 261 वनडे मैचों में 35.05 की औसत से 6975 रन बनाये है.  98 टी-20 मैचों में मलिक ने 13.08 की अच्छी औसत से 1989 रन बनाये है.

The post शोएब मलिक ने भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो भारतीयों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.