लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजी का कमाल देखने को मिल रहा है. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शानदार अभी तक लय में नजर आ रहे हैं और एक विकेट निकाल चुके हैं. इंग्लैंड का पहला विकेट कीटन जेनिंग्स का गिरा. जेनिंग्स को शमी ने अपना शिकार बनाया.
विकेट के साथ रिव्यू भी गंवाया
जब मोहम्मद शमी ओवर करने आए तो कीटन जेनिंग्स 11 रन बनाकर खेल रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद जेनिंग्स समझ नहीं पाए और एलबीडब्लू आउट हो गए. गेंद अंदर की ओर जा रही जिसे पढ़ने में बाएं हाथ के जेनिंग्स कामयाब नहीं हो पाए. अपील हुई अंपायर ने आउट दे दिया.

मगर जेनिंग्स संतुष्ट नहीं थे और दूसरे छोर पर मौजूद एलिस्टर कुक से सलाह लेने के बाद लिया गया रिव्यू भी ख़राब चला गया. क्योंकि गेंद सीधा मिडिल स्टंप्स पर जाकर टकरा रही थी.
इससे पहले मैच के पहले दिन बारिश के कारण मैच शुरु नही हो सका था. दूसरे दिन इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. जिसके बाद भारतीय टीम की पहली पारी 107 रनों पर ही सिमट गयी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाते हुए पांच विकेट चटकाए.

भारत की ओर से सबसे ज्यादा 29 रन आर अश्विन ने बनाए. सलामी बल्लेबाज मुरली विजय जीरो पर ही जेम्स एंडरसन का शिकार बने. लोकेश राहुल भी एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर जोनी बैरस्टो को अपना कैच थमा बैठे. इसके बाद पुजारा एक रन पर ही रन आउट का शिकार हो गए. कोहली और रहाणे भी 23 और 18 रन बनाकर आउट हुए. पांड्या जोस बटलर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे. दिनेश कार्तिक को सैम करन ने बोल्ड किया. कुलदीप यादव और इशांत शर्मा खाता नही खोल पाए और एंडरसन का शिकार बने.
देखें वीडियो:
WATCH – Jennings departs as England lose a review https://t.co/xYhdSCP8FS
— Shekhar Singh (@Shekhar_jour) August 11, 2018
The post वीडियो: 7.3 ओवर में ही भारत ने ठोका वापसी का दावा, देखें क्या हुआ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.