Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 74.4 ओवर में दिनेश कार्तिक ने लिया इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ कैच, प्रसंशको को आ गयी धोनी की याद

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया है.

मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो ने एक शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को ड्राईवर सीट पर बैठा दिया है. बता दें, कि आउट होने से पहले जॉनी बेरिस्टों ने अपनी टीम के लिए 93 रन की एक शानदार पारी खेली है.

क्रिस वोक्स के साथ की 189 रन की साझेदारी 

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो ने क्रिस वोक्स के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 189 रन जोड़े और टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया है. इस साझेदारी को हार्दिक पंड्या ने जॉनी बैरेस्टो का विकेट लेकर तोड़ा है. हालाँकि, अब बहुत देर हो चुके है, क्योंकि इंग्लैंड की बढ़त 200 से भी ऊपर रन की हो गई है.

दिनेश कार्तिक के शानदार ड्राइव कैच ने किया बैरेस्टो की पारी का अंत 

बता दें, कि इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो की शानदार 93 रन की पारी और इंग्लैंड के 6 विकेट के लिए हुई 189 रन की शानदार साझेदारी का अंत दिनेश कार्तिक के एक शानदार कैच ने किया.

दरअसल, इंग्लैंड की पारी का 75वां ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आ रहे थे. हार्दिक के इस ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक में जॉनी बैरेस्टो थे. जॉनी के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेट पीछे गई.

विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक भी काफी मुस्तैद दिखे और उन्होंने अपने राईट हैंड की ओर डाइव लगाकर एक शानदार कैच कर लिया और इस तरह भारतीय टीम को जॉनी बैरेस्टो का एक अहम विकेट हासिल हुआ.

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे दिनेश कार्तिक ने अपनी शानदार चुस्ती-फुर्ती का नमूना पेश करते हुए इंग्लैंड के विकेट बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो का एक शानदार कैच किया और भारतीय टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई.

The post वीडियो : 74.4 ओवर में दिनेश कार्तिक ने लिया इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ कैच, प्रसंशको को आ गयी धोनी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.