जकार्ता | भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को पुरुषों की 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ विकास ने इस स्पर्धा में अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान के अबिलखान अमानकुल से होगा।

आठ साल से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी कर रहे विकास ने इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
चीन के अनुभवहीन मुक्केबाज के खिलाफ पहले राउंड में विकास को अपना बचाव करते देखा जा रहा था और वह संभलकर अपने प्रतिद्वंद्वी पर वार कर रहे थे।
गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास जैब और हुक पंचों का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्हें चीन के मुक्केबाज से बराबरी की टक्कर मिल रही थी। हालांकि, उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए अंत में जीत हासिल की।
The post मुक्केबाजी : विकास 75 किग्रा मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.